ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे कम्युनिस्ट नेता कन्हैया कुमार

UB India News by UB India News
September 23, 2021
in खास खबर, पटना
0
2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे कम्युनिस्ट नेता कन्हैया कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कम्युनिस्ट नेता और JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, उस दिन गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी पार्टी में शामिल होंगे। पहले खबर आई थी कि शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को कन्हैया पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाया गया है। उनकी पिछले दिनों राहुल गांधी से दो बार मुलाकात हो चुकी है। दोनों मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर मौजूद रहे हैं।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी खुलकर कुछ बोल तो नहीं रहे हैं, लेकिन वो इतना जरूर कह रहे कि 2 अक्टूबर को कांग्रेस में सभी गांधीवादी का स्वागत है। कन्हैया कुमार यदि शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। बता दें कि सबसे पहले भास्कर ने कन्हैया के कांग्रेस में जाने की खबर ब्रेक की थी।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

कन्हैया के कांग्रेस में जाने की अटकलें

कन्हैया के कांग्रेस में जाने की चर्चा तब हुई, जब उन्होंने CPI मुख्यालय में अपना दफ्तर खाली कर दिया। CPI के अंदर कन्हैया को लेकर लोकसभा चुनाव के बाद से ही सवाल उठने लगे थे। यहां तक कि अनुशासनहीनता को लेकर CPI की हैदराबाद में हुई बैठक में उनके खिलाफ निंदा प्रस्‍ताव पारित किया गया था।

बिहार में लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस
कांग्रेस को पिछले 5 विधानसभा चुनावों में कोई खास सफलता नहीं मिली है। फरवरी 2005 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 10 सीट मिली थी, जो अक्टूबर 2005 में घटकर 9 रह गई। 2010 के विधानसभा चुनाव में तो कांग्रेस को महज 4 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

2015 विधानसभा चुनाव में जब RJD और JDU के साथ कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा बनी तो पार्टी को 27 सीटों पर जीत मिली थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में रहने के बाद भी कांग्रेस महज 19 सीटें जीत सकी। वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 में तो कांग्रेस को बिहार में एक सीट मिली थी। अपने पुराने परिणाम को देखते हुए कांग्रेस अब बिहार में नए नेतृत्वकर्ता के रूप में कन्हैया को लाना चाहती है।

JNU में लगे देश विरोधी नारों के बाद कन्हैया चर्चा में आए थे
कन्हैया कुमार 2015 में JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। JNU में लगे देश विरोधी नारों के बाद कन्हैया का नाम सभी की जुबान पर आ गया। 2019 में बेगूसराय से CPI के प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव में उतरे तो उनका सामना BJP के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से हुआ।

गिरिराज ने उन्हें 4 लाख 22 हजार वोट के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद से पार्टी में उनको तरजीह देना कम कर दिया। इससे पहले कन्हैया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे। इस साल भी CM नीतीश कुमार से मुलाकात हो चुकी है। तब अटकलें यह भी लगने लगीं थी कि कन्हैया JDU में शामिल हो जाएंगे, लेकिन BJP के साथ रहते JDU में कन्हैया की एंट्री मुश्किल है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
कायस्‍थ समाज अपने स्वर्णिम इतिहास को फिर दोहराएगा – जीकेसी 25 सितंबर से बिहार में करेगी शंखनाद यात्रा : राजीव रंजन प्रसाद

कायस्‍थ समाज अपने स्वर्णिम इतिहास को फिर दोहराएगा - जीकेसी 25 सितंबर से बिहार में करेगी शंखनाद यात्रा : राजीव रंजन प्रसाद

बिहार के 5 ‘कालाधन कुबेर’, सुशासन राज में डकार गए करोड़ों , राकेश और सुधीर की बढ़ी मुश्किलें

बिहार के 5 'कालाधन कुबेर', सुशासन राज में डकार गए करोड़ों , राकेश और सुधीर की बढ़ी मुश्किलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend