ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 5 ‘कालाधन कुबेर’, सुशासन राज में डकार गए करोड़ों , राकेश और सुधीर की बढ़ी मुश्किलें

UB India News by UB India News
September 23, 2021
in अपराध, कारोबार, खास खबर, पटना, ब्लॉग
0
बिहार के 5 ‘कालाधन कुबेर’, सुशासन राज में डकार गए करोड़ों , राकेश और सुधीर की बढ़ी मुश्किलें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अवैध रेत के खेल में शामिल दो पूर्व आइपीएस अधिकारी राकेश दुबे और सुधीर पोरिका की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है. राज्य सरकार ने दो आइपीएस अधिकारियों पूर्व आरा एसपी राकेश कुमार दुबे और पूर्व औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका की निलंबन अवधि बढ़ा दी है. गृह विभाग के स्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन दोनों अधिकारियों का निलंबन 22 जनवरी 2022 तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है.

अवैध बालू खनन में मिली भगत के आरोप में आइपीएस सुधीर कुमार पोरिका और राकेश कुमार दुबे को 27 जुलाई 2021 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. इन्हें 60 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था, जिसकी समय सीमा 24 सितंबर 2021 को पूरी हो रही है. परंतु सरकार ने इनकी निलंबन अवधि को आगामी चार महीने के लिए जारी रखने का निर्णय लिया है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

वहीं दोनों अधिकारियों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया था, लेकिन दोनों का कोई बचाव पक्ष लिखित या बयान के तौर पर प्राप्त नहीं हुआ है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की गयी है. हालांकि गृह विभाग के स्तर से अभी इससे संबंधित विधिवत आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस प्रस्ताव पर सहमति बन गयी है.

आइपीएस सुधीर कुमार पोरिका पर डीए केस होना तय- आइपीएस अधिकारी सुधीर कुमार पोरिका पर डीए (आय से अधिक संपत्ति) केस होना तय माना जा रहा है. गृह विभाग ने इन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई करने के लिए ईओयू के एडीजी को लिखित आदेश जारी किया है. विभाग के स्तर से जारी निलंबन आदेश में ही इसका स्पष्ट तौर पर जिक्र किया गया है. इससे यह तय हो गया है कि अगला डीए केस पूर्व एसपी पोरिका पर होना तय है. ईओयू जल्द ही इससे संबंधित कार्रवाई करने जा रही है.

परमेश्वर, लालकेश्वर, राकेश दुबे…ये हैं बिहार के 5 ‘कालाधन कुबेर’, सुशासन राज में डकार गए करोड़ों

बिहार की नीतीश कुमार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा करती है। बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे मामले में सामने आए, जिनमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने अवैध संपत्ति बनाकर सुशासन की साख पर बट्टा लगाने की कोशिश की। जांच के दौरान इन अफसरों के पास से अकूत संपत्ति का पता चला है। इनमें पुलिस के साथ-साथ दूसरे विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। आइये जानते हैं ‘काले धन’ के ये कुबेर कौन-कौन हैं…

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिन अफसरों पर कार्रवाई हुई है उनमें आईपीएस अधिकारी राकेश दुबे का नाम कुछ दिनों पहले ही में सामने आया। अवैध बालू खनन के मामले में सस्पेंड हुए भोजपुर के एसपी राकेश दुबे के कई ठिकानों पर पिछले दिनों आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की। इस दौरान करीब दो करोड़ 55 लाख से ज्यादा आय से अधिक संपत्ति का पता चला। साथ ही उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के भी सबूत मिले हैं। आधा दर्जन से अधिक कंस्ट्रक्शन कंपनियों में निवेश का भी पता चला। जिसके बाद जांच टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।

बिहार टॉपर घोटाला मामले में बिहार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी उषा सिन्हा पर साल 2016 में कार्रवाई हुई थी। एसआईटी की टीम ने उन्हें जून 2016 में अरेस्ट किया था। जांच के दौरान टीम को उनके पास बेनामी संपत्ति का पता चला। उनके करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर जांच का दौर चला। इस दौरान रियल स्टेट और जमीन में भारी निवेश की जानकारी सामने आई।

बिहार में जिन दागी अधिकारियों पर एक्शन हुआ उनमें बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव परमेश्वर राम का नाम भी शामिल है। बीएसएससी पेपर लीक कांड में परमेश्वर राम ने करोड़ों की डीलिंग कराई थी। जिसका खुलासा होने के बाद 2017 में परमेश्वर राम को गिरफ्तार किया गया। एसआईटी की पूछताछ में परमेश्वर ने स्वीकार किया कि एएनएम भर्ती के लिए काउंसलिंग में धांधली की थी।

बिहार में धन कुबेर बने सरकारी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में वैशाली के बड़े अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव का भी नाम शामिल है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी की टीम ने यह छापेमारी की है। उनके पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति मिली है। अनुभूति श्रीवास्तव हाजीपुर नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। उनके पास से और भी संपत्ति के कई सबूत मिले हैं।

आय से अधिक संपत्ति को लेकर पटना में विजिलेंस की टीम ने इसी महीने सितंबर में एक इंजीनियर के ठिकाने पर छापेमारी की। पटना के गुलजारबाग डिवीजन के कार्यपालक अभियंता कौन्तेय कुमार के आवास पर रेड के बाद लाखों रुपये कैश मिले। इंजीनियर के ठिकाने से लाखों रुपये कैश और बेहिसाब संपत्ति के कागजात भी मिले। आरोपी इंजीनियर पटना में ही पथ निर्माण विभाग में कार्यरत थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
पटना जिला पुलिस बल के सिपाही नरेंद्र कुमार के नौ ठिकानों पर छापेमारी में मिले 9 करोड़ से ज्यादा की सम्पति

पटना जिला पुलिस बल के सिपाही नरेंद्र कुमार के नौ ठिकानों पर छापेमारी में मिले 9 करोड़ से ज्यादा की सम्पति

विकास में अहम भूमिका निभा रहीं महिलाएं

विकास में अहम भूमिका निभा रहीं महिलाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend