ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से बजेगा IPL 2021 के दूसरे फेज का बिगुल, CSK vs MI में होगी भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का दूसरा चरण रविवार (19 सितंबर) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले मुकाबले से फिर से शुरू होगा। बता दें, देश में कोरोना मामलों के चलते IPL 2021 को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद BCCI ने बाकी टूर्नामेंट को UAE में आयोजित करने का फैसला किया।

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in क्रिकेट
0
आज से बजेगा IPL 2021 के दूसरे फेज का बिगुल, CSK vs MI में होगी भिड़ंत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे दौर में पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई में खेला जाएगा. इस सीजन का यह 30वां मैच होगा. दोनों ही टीमें दूसरे दौर में अपने परफॉर्मेंस से फ्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश में होगी. मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दुबई में यह मैच भारत के समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा. आजके मैच में धोनी मैदान पर होंगे तो वहीं रोहित शर्मा भी अपना जलवा दिखाने मैदान पर उतरने वाले हैं. लगभग 2 साल के बाद क्रिकेट फैन्स सीमित संख्या में स्टेडियम में आकर मैच का लुत्फ उठाने वाले हैं.

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री
आईपीएल (IPL 2021 in UAE) के दूसरे दौर के आगाज के साथ ही फैन्स को स्टेडियम में आने की अनुमती मिली है. इसके लिए आयोजकर्ताओं ने दर्शकों को कोरोना प्रोटोकॉल के नियम (COVID19 Guidelines) मानने की सलाह दी है. दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में मैच देखने के लिए फैंस को पीसीआर टेस्‍ट कराने की जरूरत नहीं होगी लेकिन फैन्स के पास कोविड 19 वैक्‍सीनेशन की दोनों डोज का प्रमाण होना जरूरी है. सोशल डिस्‍टेंसिंग के तहत फैन्स स्टेडियम में एंट्री कर सकते हैं और अपनी जगह पर बैठ सकते हैं. दर्शकों को स्टेडियम में मैच के पूरे समय तक मास्‍क पहने रहना जरूरी है. दूसरी ओर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कुछ अलग नियम बनाए गए हैं. इस स्टेडियम में में 16 साल से कम उम्र वाले दर्शकों को ही एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा फैन्स के मोबाईल पर AL Hosn App होना जरूरी है और साथ ही इस पर ग्रीन स्टेटस आना जरूरी है. मैच देखने आए दर्शकों का ताममान भी चेक किया जाना है. इसके अलावा ये भी नियम बनाए गए हैं कि यदि कोई फैन मैच के दौरान स्टेडियम से बाहर गया तो फिर उसे दोबारा स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी.

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

हेड टू हेड
मुंबई और चेन्नई के बीच आईपीएल में कुल 32 मैच हुए हैं जिसमें मुंबई को 19 और चेन्नई को 13 मैचों में जीत मिली है. आखिरी 6 मैचों में मुंबई का दबदबा रहा है और 5 मैच जीते हैं. आखिरी बार इस सीजन में हुए मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हरा दिया था.

रोहित शर्मा के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) यदि आजके मैच में 3 छक्का जमाने में सफल रहे तो टी-20 क्रिकेट में 400 छक्का जमाने में सफल हो जाएंगे. वो ऐसा करने वाले टी-20 क्रिकेट में भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें कि रोहित ने अबतक 397 छक्के टी-20 क्रिकेट में लगाए हैं. सुरेश रैना ने 324 छक्के लगाए हैं. जो इस लिस्ट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले बल्लेबाज हैं.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का फॉर्म चर्चा का विषय रहा है. इस सीजन में उनका परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा है. ऐसे में दूसरे दौर में मुंबई इंडियंस की टीम उनसे शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रही होगी. हार्दिक 6 मैचों में महज 52 रन ही बनाए हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा पर भी सबकी नजर रहेगी. रोहित का फॉर्म इंग्लैंड दौरे पर शानदार रहा है. अब उसी फॉर्म को रोहित यहां पर भी बरकरार रख पाए तो यकीनन दूसरी टीमों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन टीम के अहम खिलाड़ी हैं, राहुल चाहर के अलावा बुमराह भी टीम के लिए काफी अहम हैं. दूसरी ओर पोलार्ड जबरदस्त फॉर्म में हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
एम एस धोनी (MS Dhoni) की बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर फैन्स के बीच उत्सुकता बनी हुई है. देखना होगा कि ढलती उम का प्रभाव धोनी के फॉर्म इस दूसरे दौर में पड़ता है या नहीं, लेकिन फैन्स धोनी के ताबड़तोड़ छक्के का दिदार करना चाहते हैं. धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना और जडेजा टीम के लिए काफी अहम है, इन दिग्गजों ने अपना 100 फीसदी दे पाए तो सीएसके को हराना दूसरी टीमों के लिए फिर टेढ़ी खीर साबित होगी. शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और सैम करेन टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

संभावित XI
चेन्नई सुपरकिंग्स
ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोईन अली, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड/लुंगी एनगिडी और इमरान ताहिर.

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम/नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, और जसप्रीत बुमराह

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
अमेरिका की मदद महंगी पड़ी पाकिस्तान को, इमरान खान का फूटा दर्द

अमेरिका की मदद महंगी पड़ी पाकिस्तान को, इमरान खान का फूटा दर्द

गया में पितृपक्ष के कर्मकांड शुरू:17 दिनों तक चलेगा श्राद्धकर्म

गया में पितृपक्ष के कर्मकांड शुरू:17 दिनों तक चलेगा श्राद्धकर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend