ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिर आने का वादा कर बप्पा लेंगे विदा, जानें गणेश विसर्जन के नियम

UB India News by UB India News
September 20, 2021
in अध्यात्म, खास खबर
0
फिर आने का वादा कर बप्पा लेंगे विदा, जानें गणेश विसर्जन के नियम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

10 दिन रहने के बाद भगवान गणेश विदा होने वाले हैं. आज बप्पा अगले साल फिर आने का वादा कर और हमें आशीर्वाद देकर जाने वाले हैं. अनंत चतुर्दशी के दिन विधि विधान से बप्पा मौर्या को हम विदा करते हैं. भाद्र शुक्ल चतुर्थी से गणेश पूजन आरंभ करके चतुर्दशी तिथि को गणपति के विसर्जन का विधान शास्त्रों में बताया गया है. विनायक की विदाई बहुत ही आनंदपूर्वक और शुभ विधि विधान से करने की परंपरा रही है. गणेशजी जाते-जाते अपना आशीर्वाद बरसा के जाते हैं. घर में शुभ और लाभ देकर जाए इसलिए विसर्जन के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए.

गणेश विसर्जन पूजा विधि, गणेश विदा करने के नियम

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के मौके पर किया जाता है.
विसर्जन से पहले गणेश भगवान की विधिपूर्क पूजा करें.
गजानन को मोदक, गुड़, चूड़ा, केला, नारियल, पान और सुपारी अर्पित करें.
गणपति की पूजा के बाद इनकी आरती भी करें और क्षमा प्रार्थना करें.
गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें और प्रार्थना करें.
गणेशजी को नवीन वस्त्र पहनाकर उसमें पंचमेवा, जीरा, सुपारी और कुछ धन बांध दें.
इसके बाद हवन करें. हवन में जीरा और काली मिर्च डालकर हवन करें. यह धनदायक होता है.
गणेशजी से श्रद्धा पूर्वक अपने स्थान को विदा होने की प्रार्थना करें.

इसके बाद गणेशजी की प्रतिमा को प्रणाम करके फिर आज्ञा लेकर श्रद्धापूर्वक उन्हें उठाएं.
गणपति भगवान को तालाब, नदी या फिर घर के आंगन में ही कुंड बनाकर विसर्जित कर दें.
विसर्जन के समय गणपति का मुख सामने की ओर होना चाहिए. आगे मुख करके विसर्जन न करें.
बप्पा के जयकार के साथ यह प्रार्थना करें कि अगले बरस जल्दी आना.

आज अनंत चतुर्दशी भी है. पूरे देश में इस भी धूमधाम से मनाया जाता है. आज भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है. अनंत रूपी धागा पूजा के बाद बाजू पर बांधे जाते हैं.

गणेश उत्सव का आज आखिरी दिन है, आज बप्पा के मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा. गणपति विसर्जन के पहले मुंबई पुलिस ने पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मुंबई पुलिस विसर्जन के पहले हाई अलर्ट पर है. हाल में ही पकड़े गए संदिग्ध आंतकवादियों की घटना के बाद महानगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के अधिकारी ने दी है. कल ही मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े और पर्दाफाश किए गए आंतकवादी षड़यंत्र के सिलसिले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.

आज होगा गणेश उत्सव का समापन

गणेश चतुर्थी और गणेश उत्सव के दस दिन के बाद आज बप्पा की विदाई होगी और उनके प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. बप्पा के प्रतिम के विसर्जन के साथ ही 10 दिन चलने वाले गणेश उत्सव का आज समापन हो जाएगा. कोरोना महामारी के कारण इस साल गणेश उत्सव का रंग हर साल की तरह नहीं रहा. कोरोना के प्रसार के खतरे को देखते हुए बप्पा के विदाई में निकलने वाले जुलूस पर भी रोक लगा दी गई है.

पूरे शहर में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुंबई पुलिस के प्रवक्त्ता और उपायुक्त एस चैतन्य ने शनिवार को बताया कि अहम प्रतिष्ठानों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस के गश्ती के अलावा गणेश विसर्जन वाले स्थान पर भी पुलिस की भारी तैनाती रहेगी. मुंबई पुलिस किसी भी तरह के आपतकालीन स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त रौशनी, क्रेन, गोतखोरों, एंबुलेंस एवं दमकल गाड़ियों की इंतजाम पहले से किए हुए रहेगी.

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की तीन कंपनियां, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की एक कंपनी, 500 होमगार्ड और 275 कांस्टेबल्स की तैनाती शहर में की जाएगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post

पंजाब के नए मुख्यमंत्री पर दिल्ली में मंथन जारी,चर्चा में है कई दिग्गज कांग्रेसी

तेजस्वी और मीसा भारती समेत छह पर FIR का आदेश

तेजस्वी और मीसा भारती समेत छह पर FIR का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend