ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज ,कैप्टन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में विरोधी गुट!

UB India News by UB India News
September 20, 2021
in प्रदेश
0
पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज ,कैप्टन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में विरोधी गुट!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेदों के बीच शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में होगी. कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक आहूत की है. एआईसीसी के महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार रात इसकी जानकारी दी.हरीश रावत ने ट्वीट किया है कि कांग्रेस के तमाम विधायकों ने एआईसीसी से पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक तुरंत बुलाने का अनुरोध किया था. इसी कवायद में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर को शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है.

पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों से बैठक में शामिल होने की गुहार लगाई जाती रही है. इस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को आना अनिवार्य किया गया है. यह बैठक पंजाब कांग्रेस के मुख्यालय पर बुलाई गई है. इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर हरीश रावत और अजय माकन भी संभवतः उपस्थित होंगे. हरीश रावत ने इस खबर के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी,सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी टैग किया.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

सिद्धू ने भी शुक्रवार रात को ट्वीट किया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर 2021 को शाम 5 बजे बुलाई गई है. पिछले महीने पंजाब के 4 मंत्रियों और कई विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ असंतोष के सुर ऊंचे किए थे.विधायकों ने कहा था कि उन्हें अब इस बात का भरोसा नहीं है कि अमरिंदर सिंह में अधूरे वादों को पूरा करने की क्षमता है.

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू औऱ अमरिंदर सिंह के खेमे के बीच लामबंदी लगातार जारी है. दोनों खेमों की ओर से लगातार आ रहे बयान ये संकेत देते हैं कि विवाद अभी थमा नहीं है. सिद्धू पंजाब सरकार पर अधूरे चुनावी वादों को पूरा करने के लिए लगातार मुहिम चलाते रहे हैं.

AICC के महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार रात को आज होने वाली बैठक के बारे में घोषणा की थी। रावत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के अनेक विधायकों ने एआईसीसी से पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक तत्काल बुलाने का अनुरोध किया। इसी क्रम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर को शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया जाता है’’

इस ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी टैग किया। सिद्धू ने शुक्रवार रात को ट्विटर पर लिखा, ‘‘एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर 2021 को शाम पांच बजे बुलाई गई है।’’ पिछले महीने, राज्य के चार मंत्रियों और अनेक विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ असंतोष के स्वर उठाए थे और कहा था कि उन्हें अब इस बात का भरोसा नहीं है कि अमरिंदर सिंह में अधूरे वादों को पूरा करने की क्षमता है।

नवजोत सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने ट्वीट कर लिखा 2017 में पंजाब ने हमें 80 विधायक दिए लेकिन दुखद यह है कि कांग्रेस पार्टी एक अच्छा मुख्यमंत्री पंजाब को नहीं दे पाई। पंजाब के दुख और दर्द को समझते हुए अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा बदला जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सीएम के पद से दिया इस्तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सीएम के पद से दिया इस्तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया

यही है मोदी की मीडिया नीति!……………….

यही है मोदी की मीडिया नीति!...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend