ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की सबसे बडी ताकत बनेगा टेक्सटाइल उद्योग

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in कारोबार, पटना, भाजपा
0
शाहनवाज हुसैन का परिवार कोरोना संक्रमित

RELATED POSTS

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा के लिए देश की टॉप इंडस्ट्री बॉडी सीआईआई के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर उन्होंने देश भर के टेक्सटाइल सेक्टर के उद्योगपतियों से कहा कि बिहार में टेक्सटाइल और लेदर सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। पूरे देश के टेक्सटाइल और लेदर सेक्टर से जुडे उद्योपतियों से मेरी अपील है कि बिहार में निवेश के लिए तैयारी करें‚ क्योंकि हम बहुत जल्द बहुत अच्छी और बहुत की आकर्षक पॉलिसी लेकर आ रहे हैं। कार्यक्रम में श्री हुसैन के अलावा ओडिशा सरकार में कपडा‚ हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट मंत्री पद्मिनी डियान‚ केंद्रीय कपडा मंत्रालय के सचिव‚ यूपी सिंह‚ ओडिशा सरकार के टेक्सटाइल्स निदेशालय के निदेशक ज्योतिप्रकाश दास‚ आदित्य बिरला ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीआईआई कन्फेडशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के नेशनल टेक्सटाइल चौयर दिलीप गौर व अन्य वक्ता शामिल हुए। उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल सेक्टर की मौजूदगी या कपडे का उत्पादन सदियों से होता रहा है। बिहार के जिलों में तैयार होने वाला टसर सिल्क‚ बुनकरों द्वारा तैयार किया गया टेक्सटाइल‚ मधुबनी की मनमोहनक चित्रकारी के साथ बनाए जाने वाले परिधान विश्व प्रसिद्ध हैं। बिहार में करीब एक लाख बुनकर हैं जिन्होंने पीढी दर पीढी इस हुनर को‚ तकनीकी कौशल को आगे बढाया और वो बिहार में टेक्सटाइल सेक्टर को बढावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। बिहार में कुशल और अर्द्धकुशल श्रम संसाधन या मानव संसाधन की भी बहुतायत है। कोविड के दौर में जो १५. २९ लाख स्किल्ड और अनस्किल्ड श्रमिक बिहार लौटे‚ उनमें से ५६ प्रतिशत टेक्सटाइल सेक्टर में कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की ये श्रमशक्ति आने वाले दिनों में बिहार में टेक्सटाइल सेक्टर को जबरदस्त ग्रोथ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बिहार के लोगों की‚ यहां के वर्करों की कार्यकुशलता विश्व प्रसिद्ध है।
केंद्रीय कपडा मंत्रालय के सचिव‚ यूपी सिंह ने कहा कि जिस तरह पश्चिम चंपारण के चनपटिया में स्टार्टअप जोन में रेडीमेड गार्मंट्स के उद्यमियों ने कारोबार शुरू कर खुद को स्थापित किया वो मिसाल है। उद्योग मंत्री हुसैन ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के पिछले कार्यकाल में यहां आधारभूत संरचना व अन्य क्षेत्रों में काफी मूलभूत परिवर्तन हुए। यहां यातायात अब अत्यंत सुगम है। राज्य और केंद्र सरकार ने यहां विभिन्न राजमार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार किया है। बिहार में तीन एयरपोर्ट पटना‚ गया और दरभंगा आधुनिक सुविधाओं से लैस है। निकटवर्ती राज्यों के एयरपोर्ट वाराणसी‚ कुशीनगर‚ बागडोगरा और देवघर भी बिहार के इलाकों से बेहद नजदीक और उपयोगी हैं। बिहार की ड्राफ्ट टेक्सटाइल पॉलिसी बहुत आकर्षक है और ये जब आएगी तो बिहार में टेक्सटाइल उद्योग को तेजी से बढावा मिलेगा। वर्चुअल बैठक में जुडे मंत्री शाहनवाज हुसैन और अनिल करीवाला।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
बिहार बोर्ड से पासआउट छात्रों का भविष्य अंधकार में:नवल किशोर

बिहार बोर्ड से पासआउट छात्रों का भविष्य अंधकार में:नवल किशोर

मंत्री को कैबिनेट में नहीं रहना चाहिए……

मंत्री को कैबिनेट में नहीं रहना चाहिए......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend