ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के करीबी मंत्री समेत 12 विधान पार्षदों की सदस्यता पर क्यों लटकी तलवार?

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in कानून, खास खबर, पटना, बिहार
0
नीतीश कुमार के करीबी मंत्री समेत 12 विधान पार्षदों की सदस्यता पर क्यों लटकी तलवार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना हाईकोर्ट ने बिहार में राज्यपाल कोटे से मनोनीत 12 विधान पार्षदों की चिंता बढ़ा दी है. इन 12 विधान पार्षदों की नियुक्ति के संबंध में पिछले दिनों हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ता ने याचिका में विधान पार्षदों के मनोयन को संविधान के प्रावधानों के तहत साहित्य, कलाकार, वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता और सहकारिता आंदोलन से नहीं होने के आधार पर चुनौती दी है. इन 12 विधान पार्षदों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कीरीबी मंत्री अशोक चौधरी और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हैं.

बीते मंगलवार को पटना हाईकोर्ट ने इस संबंध में सुनवाई की है. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की. इस मामले पर अब अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी, और उसी दिन इस पर फैसला भी आएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मनोनीत किए गए 12 राजनीतिज्ञ विधान पार्षदों को हाईकोर्ट समाजसेवी मानेगी या नहीं?

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

12 विधान पार्षदों की सदस्यता खतरे में
याचिकाकर्ता का आरोप है कि भारत के संविधान के प्रावधानों के तहत साहित्य, कलाकार, वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता और सहकारिता आंदोलन से जुड़े हुए विशिष्ट लोगों का मनोनयन हो सकता है. जबकि, 12 विधान पार्षद तो जो मनोनीत हुए हैं, उन पर यह प्रावधान लागू नहीं होते हैं. याचिकाकर्ता खुद भी वकील हैं. उन्होंने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता को काम का अनुभव, व्यवहारिक ज्ञान और विशिष्ट होना चाहिए, लेकिन मनोनयन में इन सब बातों की अनदेखी की गयी है.

हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता की यह दलील
याचिकाकर्ता ने अदालत को कहा है कि मनोनीत किए गए सदस्यों में कोई पार्टी का अधिकारी है तो कोई कहीं का अध्यक्ष. जिन लोगों को मनोनीत किया गया है वो न तो साहित्य से जुड़े हैं, न ही वैज्ञानिक हैं, और न कलाकार हैं. यह संविधान के प्रविधानों का उल्लंघन है. इस तरह का फैसला संविधान के सभी मापदंडों को अनदेखा करते हुए लिया गया है.

इन 12 लोगों की निगाहें हाईकोर्ट के फैसले पर
बता दें कि बिहार की एनडीए सरकार ने पिछले दिनों राज्यपाल कोटे से विधान पार्षद के तौर पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जेडीयू नेता अशोक चौधरी, जनक राम, डॉ. राम वचन राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह का मनोनयन किया था. इसमें कई लोग या तो बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके हैं या फिर वो बीजेपी या जेडीयू से जुड़े हुए हैं.

पिछ्ली सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के महाधिवक्ता से पूछा था कि क्या मनोनीत किए गए विधान पार्षद राज्य के मंत्री पद पर भी हैं? हाईकोर्ट के आने वाले फैसले पर जेडीयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार सरकार के दो कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी और जनक राम की निगाहें विशेष तौर पर लगी हुई हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कोई भी बाढ पीडि़त मदद से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री

कोई भी बाढ पीडि़त मदद से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री

भाजपा के ‘ मंत्र’ सहयोग कार्यक्रम ‘ पर अब झूम रहे उसके सहयोगी दल

भाजपा के ' मंत्र' सहयोग कार्यक्रम ' पर अब झूम रहे उसके सहयोगी दल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend