ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भीषण नाव हादसा, करीब 100 लोग सवार थे, कई लापता

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को दो नाव के बीच टक्कर होने के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों नाव में करीब 100 लोग सवार थे. नाव हादसा की खबर पर राज्य के मुख्यमंत्री ने दुख जताया और फौरन रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं.

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in खास खबर, दुर्घटना
0
असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भीषण नाव हादसा, करीब 100 लोग सवार थे, कई लापता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भीषण नाव हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर है। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। एक बोट माजुली सेनीमतीघाट की ओर जा रही थी जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हादसे की पुष्टि की है।

घटना के तुरंत बाद, असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा ने माजुली और जोरहाट जिलों के जिला प्रशासन को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं जोरहाट के निमती घाट के पास हुए दुखद नाव हादसे से आहत हूं।’

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को जल्द से जल्द माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है। सरमा ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्हा को भी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को माजुली का दौरा करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोनकर जोरहाट के नीमतीघाट में नाव दुर्घटना के बारे में पूछा और अब तक बचाए गए लोगों की स्थिति के बारे में अपडेट लिया. उन्होंने (गृह मंत्री अमित शाह) ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
नीतीश कुमार के करीबी मंत्री समेत 12 विधान पार्षदों की सदस्यता पर क्यों लटकी तलवार?

नीतीश कुमार के करीबी मंत्री समेत 12 विधान पार्षदों की सदस्यता पर क्यों लटकी तलवार?

कोई भी बाढ पीडि़त मदद से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री

कोई भी बाढ पीडि़त मदद से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend