ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

40 साल के टैलेंटेड युवा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला

UB India News by UB India News
September 3, 2021
in खास खबर, टीवी
0
40 साल के टैलेंटेड युवा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है. टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए. बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं. बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है.

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली. उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया. दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे.

मुंबई पुलिस ने की पुष्टि

टीवी एक्टर और बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है. मुंबई पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है. हालांकि मौत की सही वजह अभी सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम के बाद ही ये साफ होगा.

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. शरीर पर कहीं भी बाहरी चोट नहीं है. अभी फिलहाल सिद्धार्थ के शव को चेक करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे  पोस्टमॉर्टम होगा.

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सदमे में बॉलीवुड

40 साल के टैलेंटेड युवा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. बिंदु दारा सिंह ने कहा, ”बहुत हैरान करने वाली खबर है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. इतना फिट आदमी और इतना हैंडसब आदमी हमें छोड़ कर चला गया. जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है. यह दो साल बहुत मुश्किल रहे हैं. अगर इतना फिट आदमी भी सुरक्षित नहीं है तो हम सबको ध्यान रखना चाहिए. सिद्धार्थ का जाना हम सबके लिए बड़ा नुकसान है.”

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर हिमांशी खुराना ने क्या कहा

बिग बॉस-13 में उनकी साथी और पंजाबी एक्टर हिमांशी खुराना ने कहा, ”मैं अभी नींद में थी जब मुझे यह खबर बताई गई, मैंने पूछा कि यह कंफर्म है कोई मजाक तो नहीं कर रहा. मैंने आसिम को फोन किया और उससे पूछा. उसने भई कहा मैं कांप रहा हूं, ऐसा कैसे हो सकता है. यह अविश्वनीय है, ऐसा लग रहा है कि हम लोग इतनी भागदौड़ में लगे हैं लेकिन सब कुछ एक झटके में खत्म हो सकता है. वो कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर रहे थे और अचानक से ऐसी खबर आयी. आखिरी बार हम सलमान खान की पार्टी में मिले थे और हमने खूब बातें कीं और मस्ती मजाक किया. हमारे लिए यह सपने की तरह हो गया है कि जिसके बारे में बातें कर रहे थे वो आज नहीं है. हमारे बीच जैसे भी रिश्ते रहे हों लेकिन आज इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है.

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर उनके दोस्त मनोज मुंतशिर ने क्या कहा

सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त और फिल्म एक्टर मनोज मुंतशिर ने कहा, ”मेरी सिद्धार्थ के साथ वैसी ही यादें हैं जैसी एक दोस्त की दोस्त के साथ होती हैं. हमने टीवी के लिए साथ में काफी काम किया है. मैंने कई शो लिखे जिसमें उन्होंने काम किया. इनमें से ज्यादातक काफी कामयाब मिले. सिद्धार्थ को लेकर मुझे लगता है कि मेरे लिखे शब्द ऐसा ही कोई आदमी बोले जिसके अंदर उन शब्दों को कहने और समझने की सामर्थ हो. वो जमीन से जुड़े हुए इंसान थे, उनकी सबसे अच्छी बात यह थी कि वो स्टारडम और गुरूर से बहुत दूर थे. वो कई तरह के काम करने में महारथी थे. हमने टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम खो दिया.”

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को किसी संदिग्ध घटना की आशंका नहीं

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने किसी भी तरह की शंका नहीं जताई है. परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह का संदिग्ध नहीं लग रहा है. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस सिलसिले में पुलिस सिद्धार्थ शुक्ला के घर भी पहुंची है.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला की हो गई थी मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने किसी भी तरह की शंका व्यक्त नहीं की है. हालांकि अब भी परिवार और पुलिस पोस्टमार्टम में क्या आता है, इसका इंतजार कर रहे हैं. कूपर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार पोस्टमार्टम करेंगे. कूपर अस्पताल के डॉक्टर निरंजन ने सिद्धार्थ की जांच की थी. डॉक्टर निरंजन ने ही करीब 10.30 बजे पर उन्हें ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित किया था.

UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
राजनीति विज्ञान के सिलेबस से जेपी-लोहिया के विचार हटे

तेजस्वी यादव के बयान से उठा सियासी तूफान

महंगाई को डायन बताने वाले इसे महबूबा समझ बैठे :तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend