ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने पुण्यार्क सूर्य मंदिर में की पूजा–अर्चना

UB India News by UB India News
August 30, 2021
in Lokshbha2024, अध्यात्म, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री ने पुण्यार्क सूर्य मंदिर में की पूजा–अर्चना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के पंड़ारक गांव के द्वापरयुगीन पुण्यार्क सूर्य मंदिर में पूजा–अर्चना की। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। लखीसराय जाने के क्रम में मुख्यमंत्री विशेष तौर पर भगवान सूर्य की स्तुति करने पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर जल अर्पण किया। मुख्य पुजारी शशि शेखर ठाकुर ने मंत्रोचार के साथ पूजा–पाठ कराया। नीतीश कुमार ने भगवान सूर्य को स्थानीय प्रथा के अनुसार चांवर ड़ुलाकर अंग वस्त्र अर्पित किया। इसके बाद ललन सिंह के साथ मंदिर की परिक्रमा की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पंड़ारक पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे पैदल मंदिर परिसर तक पहुंचे। पूजा–पाठ करने के बाद मुख्यमंत्री जदयू के वरिष्ठ नेता बबन शर्मा एवं भाषो पहलवान के आवास पर जाकर उनका हाल जाना। इस मौके पर ड़ीएम चंद्रशेखर सिंह‚ एसएसपी उपेंद्र शर्मा‚ ग्रामीण एसपी विनीत कुमार‚ एसड़ीएम सुमित कुमार तथा बाढ़ एसड़ीपीओ मनोज कुमार सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे। पंड़ारक के ग्रामीणों ने पांच ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव को लेकर सीएम को ज्ञापन भी दिया है।

सीएम से लगाई गुहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पंड़ारक पहुंचने पर जदयू नेता की पत्नी सेवांति देवी ने अपनी पुत्री खुशबू की दहेज के लिए ससुराल में हत्या किये जाने के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने पीडि़ता की बातों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला के अनुसार उसकी पुत्री खुशबू को ३१ अक्टूबर २०२० को बेगूसराय के पोखरिया काली स्थान मोहल्ले में स्थित ससुराल में पति‚ सास‚ ससुर और अन्य लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में महिला ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग मुख्यमंत्री से की।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
तीसरी लहर में संजीवनी साबित होगा 23124 करोड़़ का पैकेजः तारकिशोर

मोदी सरकार दे रही मुफ्त राशनः उपमुख्यमंत्री

ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को जदयू की राष्ट्रीय परिषद ने दी मंजूरी

ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को जदयू की राष्ट्रीय परिषद ने दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend