ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले,पिछले 24 घँटे में 46 हजार नए मामले, 607 मौतें

UB India News by UB India News
August 29, 2021
in खास खबर, प्रदेश, स्वास्थ
0
आखिर क्यों इस बार तेजी से फैल रहा है कोरोना और कैसे बचा जा सकता है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल में  कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 31,445 कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, महाराष्ट्र में 6 दिनों बाद कोविड-19 के नए मामले 5 हजार के आंकड़े को पार कर गए. 215 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है. केरल का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 19.03% हो गया है.

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटे में पूरे देश में दर्ज नए कोरोना मामलों का 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है. देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 36 हजार से ज्यादा नए केस सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 607 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से महाराष्ट्र में 216 और केरल में 215 लोगों की जान गई है. भारत में रिकवरी रेट 97.63 फीसदी है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

5 राज्य जहां सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले
> केरल- 31,445
> महाराष्ट्र- 5,031
> आंध्र प्रदेश- 1,601
> तमिलनाडु- 1,573
> कर्नाटक- 1,224

केरल में 31 हजार नए केस
केरल में  कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 31,445 कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, महाराष्ट्र में 6 दिनों बाद कोविड-19 के नए मामले 5 हजार के आंकड़े को पार कर गए. 215 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है. केरल का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 19.03% हो गया है. बीते दिन 20,271 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं. केरल में अब तक कोरोना के 38.83 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 19 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र में भी बढ़े केस
महाराष्ट्र में बुधवार को 5,031 नए मामले सामने आए हैं और 216 मरीजों की मौत हो गई. मृतकों की संख्या भी कल के मुकाबले करीब 100 ज्यादा है. इससे पहले 19 अगस्त को 5,225 नए मामले सामने आए थे. मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 4,355 नए मामले सामने आए थे और 119 लोगों की मौत हो गई थी.

महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,37,680 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,36,571 हो गई. पिछले 24 घंटे में 4,380 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,47,414 हो गई. महाराष्ट्र में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,183 है.

महाराष्ट्र के इन जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस
> पुणे- 12673
> ठाणे- 7041
> सतारा- 5400
> अहमदनगर- 4716
> सांगली- 4668

मुंबई में कोविड-19 के 342 नए मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हो गई.

देशभर में कोरोना के आंकड़े…
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,164 नए मामले आए, 34,159 रिकवरी हुईं और 607 लोगों की कोरोना से मौत हुई.
> कुल मामले: 3,25,58,530
> सक्रिय मामले: 3,33,725
> कुल रिकवरी: 3,17,88,440
> कुल मौतें: 4,36,365
> कुल वैक्सीनेशन: 60,38,46,475

दिल्ली में राहत
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण का कहर झेलने वाली देश की राजधानी इन दिनों बड़ी राहत से गुजर रही है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में दर्ज होने वाले कोरोना मामलों की संख्या 20 से कम है. वहीं राजधानी में लगातार 5वें दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
तालिबान पर बदल सकता है मोदी सरकार का रुख, चीन की काट होगा लक्ष्य

तालिबान पर बदल सकता है मोदी सरकार का रुख, चीन की काट होगा लक्ष्य

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव !

पंचायत चुनावः ‘मित्र दलों' की आपस में होगी जोर आजमाईश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend