ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तालिबान पर बदल सकता है मोदी सरकार का रुख, चीन की काट होगा लक्ष्य

UB India News by UB India News
August 29, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, ब्लॉग
0
तालिबान पर बदल सकता है मोदी सरकार का रुख, चीन की काट होगा लक्ष्य
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान  में दो दशकों बाद तालिबान राज की वापसी पर भले ही रूस समेत चीन ने अपने पत्ते पहले खोल दिए हों, लेकिन भारत की मोदी सरकार  ने वेट एंड वॉच पॉलिसी को अपनाना ही श्रेयस्कर समझा. साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNGC) के जरिये तालिबान के खिलाफ वैश्विक जनमत के जरिये दबाव बनाना भी जारी रखा. इसके साथ ही भारत ने अपने सदाबहार दोस्त रूस से भी बातचीत कर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बदलते समीकरणों पर अपने हित सर्वोपरि रखने की प्राथमिकता दोहराई. खासकर अफगानिस्तान के प्रति चीन औऱ पाकिस्तान के लचीले रुख के बाद भारत के लिए भी अपनी दशा-दिशा में बदलाव करना जरूरी हो गया है. ऐसे में अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारत भी बदलते हालातों में तालिबान (Taliban) के साथ अपने रुख में बदलाव लाकर बातचीत के दरवाजे खुले रख सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं पीएम मोदी की अफगानिस्तान पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी विपक्ष के साथ इस संभावना पर चर्चा की गई.

तालिबान पर अलग-थलग नहीं रह सकता भारत
सामरिक औऱ कूटनीतिक लिहाज से देखें तो अफगानिस्तान पर तालिबान राज की वापसी को लेकर पाकिस्तान-चीन जैसे पड़ोसी देशों ने जो रुख जाहिर किया, उससे भारत के पास अब कोई बहुत ज्यादा विकल्प बचे नहीं हैं. चीन काफी पहले से तालिबान के साथ परोक्ष रूप से बातचीत कर रहा है. विगत दिनों बीजिंग प्रशासन ने कहा था कि शी जिनपिंग सरकार और तालिबान के अधिकृत प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हुई है. गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने भी तालिबान के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी. रूस भी तालिबान से सशर्त संबंधों का हिमायती है. पाकिस्तान तो पहले ही तालिबान की गोद में जा बैठा है और उनकी मदद से कश्मीर पर कब्जे के सपने देख रहा है.

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

देशहित में सरकार के रुख में बदलाव संभव
जाहिर है ऐसी स्थिति में भारतीय कूटनीति का तालिबान को लेकर नजरिया बदलना लाजिमी है. मीडिया रिपोर्ट्स से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि देश के दीर्घकालिक हितों को देखते हुए तालिबान के साथ वार्ता की शुरुआत भी हो सकती है. विशेषज्ञ पीएम नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई तकरीबन 45 मिनट लंबी बातचीत को भारत के इसी रुख से जोड़ कर देख रहे हैं. विदेश मंत्रालय के सूत्र भी कह रहे हैं कि देशहित सर्वोपरि है और इसके लिए बहुत कुछ किया जाता है. विदेश मंत्रालय के अधिकारी की यह बात सरकार के मिजाज में आ रहे बदलाव को बता रही है.

सभी बड़े देशों की बदल रही कूटनीति
हालांकि इससे पहले भी इस आशय की खबरें आईं कि कतर की राजधानी दोहा में कुछ महीने पहले भारतीय दल की तालिबान के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई थी. कतर के विदेश मंत्री के अफगानिस्तान शांति वार्ता मामलों में सलाहकार मुतलाक बिन माजेद अल-कहतानी ने ही यह जानकारी दी थी. अल-कहतानी छह अगस्त, 2021 को भी भारत के दौरे पर आए थे और यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर व दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. गौरतलब है कि चीन सरकार ने यह भी कहा है कि वह अफगानिस्तान सरकार के साथ अपनी चीन पाकिस्तान इकोनामिक कारिडोर (सीपीईसी) को आगे बढ़ाना चाहेगा. ब्रिटेन ने भी कहा है कि अगर तालिबान का रवैया ठीक रहा, तो वह उसके साथ काम करने को तैयार है. मंगलवार को समूह-7 देशों की बैठक में भी तालिबान को समर्थन की कुछ शर्तें तय की गई हैं. ऐसे में भारत भी तालिबान की खुलेआम मुखालफत का जोखिम मोल नहीं ले सकता है. संभवतः इसीलिए आने वाले दिनों में इस बारे में सरकार आधिकारिक स्तर पर अपने पक्ष की कोई घोषणा कर दे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 26, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव !

पंचायत चुनावः ‘मित्र दलों' की आपस में होगी जोर आजमाईश

हर हाल में रहे कानून का राज : मुख्यमंत्री

हर हाल में रहे कानून का राज : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend