ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में कुर्सी की जंग

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ इकाई में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की.

UB India News by UB India News
August 25, 2021
in खास खबर, प्रदेश
0
छत्तीसगढ़ में कुर्सी की जंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बघेल और सिंहदेव मंगलवार को सुबह राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे. इस बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी मौजूद थे.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान छत्तीसगढ़ में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को जल्द खत्म करना चाहता है और यह बैठक इसी प्रयास के तहत हुई है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं रहे.

सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है.
पिछले दिनों बघेल गुट और सिंहदेव गुट के बीच मतभेद उस वक्त और बढ़ गये जब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. बृहस्पति सिंह को मुख्यमंत्री बघेल का करीबी माना जाता है.

भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंह देव के लोग अंदरखाने के हवाले से यह दावा करते रहे कि नेतृत्व यहां ढाई साल बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगा. ऐसे में ढाई साल हो चुके हैं और अभी तक मुख्यमंत्री नहीं बदला गया है. नेतृत्व के इस फैसले से टीएस सिंहदेव नाराज भी नजर आ रहे हैं. प्रभारी पीएल पुनिया ने टीएस सिंहदेव को मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. सूत्रों के मुताबिक टीएस सिंहदेव ने आलाकमान को संदेश दे दिया कि वह दो महीने से ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं. ऐसे में अगर नेतृत्व अपना वादा नहीं निभाता है तो वह इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं भूपेश बघेल सीएम बदलने की बात को खारिज कर चुके हैं. हालांकि, कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम बघेल ने बयान दिया था कि आलाकमान जो तय करेगा मैं वैसा ही करुंगा. ऐसे में अब मामला राहुल गांधी के समक्ष आ चुका है. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अभूत्वपूर्व सफलता मिली थी. राज्य की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस ने 68 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी. वहीं राज्य में बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई थी. वहीं जेसीसी को पांच सीटें और बीएसपी ने दो सीटों पर कब्जा जमाया था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
सीएम ठाकरे पर आपत्तिजनक बयान के बाद भड़की शिवसेना, नारायण राणे के घर जमकर पथराव

सीएम ठाकरे पर आपत्तिजनक बयान के बाद भड़की शिवसेना, नारायण राणे के घर जमकर पथराव

बिहार पंचायत चुनाव 2021 की आज जारी होगी अधिसूचना

बिहार पंचायत चुनाव 2021 की आज जारी होगी अधिसूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend