ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार

UB India News by UB India News
August 24, 2021
in खास खबर, पटना, परिवहन, मुख्यमंत्री
0
कल पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार बुधवार को लोगों को एक साथ कई योजनाओं की सौगात देंगे. नीतीश कुमार पटना के पहले डबल डेकर फ्लाई ओवर का शिलान्यास करेंगे साथ ही चार स्टेट हाइवे का भी उद्घाटन करेंगे. राजधानी पटना में कारगिल चौराहे से एनआईटी तक बनने वाले फ्लाईओवर से अशोक राजपथ पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी तो वहीं ट्रैफिक भी पहले से बेहतर हो जाएगा.

सीएम आवास से ही नीतीश कुमार वर्चुअल तरीके से डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे. पटना के कारगिल चौराहे से एनआईटी तक बनने वाला यह डबल डेकर लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा. लगभग 2.5 किलोमीटर लंबे इस डबल डेकर के निर्माण में 324 करोड रुपए खर्च होंगे. कारगिल चौराहे से एनआईटी तक फ्लाईओवर के बन जाने से अशोक राजपथ पर लगने वाला भीषण जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अशोक राजपथ पर बनने वाले डबल डेकर से जो लोग पीएमसीएच या पटना कॉलेज जाना चाहते हैं वो निचले फ्लाईओवर से जा सकेंगे जबकि सीधा एनआईटी या महेंद्रु की तरफ जाने वाले लोग दूसरे फ्लाईओवर से बिना रुके जा सकेंगे.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

चार स्टेट हाइवे का भी होगा उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर के शिलान्यास के साथ ही बिहार के चार स्टेट हाइवे का भी उद्घाटन करेंगे. बिहियां से जगदीशपुर पीरो- बिहटा SH 102 का उद्घाटन भी सीएम करेंगे. 54.5 किलोमीटर लम्बे एसएच 102 के निर्माण में 504.2 करोड़ रु खर्च हुआ है. इसके अलावा अमरपुर-अकबरनगर – SH 85, घोघा- पंजवारा- SH 84 और बिहारीगंज बाईपास का भी उद्घाटन नीतीश कुमार करेगे. SH 102 लगभग 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है जो पटना-बक्सर फोर लेन से सोन नदी के पश्चिमी किनारे पर आकर दनवार बिहटा में मिलता है. इसके बन जाने से नासरीगंज- दाउदनगर पुल के जरिये मगध प्रमंडल से कनेक्टिविटी हो जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
जातीय जनगणनाः तर्कसंगत नहीं है मांग!

जातीय जनगणनाः तर्कसंगत नहीं है मांग!

राजद में रहते पहली बार किसी नेता ने लालू के परिवार के किसी व्यक्ति की ताकत को खारिज किया………

लालू परिवार के अंदरखाने क्यों लगी है आग?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend