ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनता का विश्वास हमारी सरकार के साथ है : आरके सिंह

UB India News by UB India News
August 20, 2021
in औरंगाबाद, भाजपा
0
जनता का विश्वास हमारी सरकार के साथ है : आरके सिंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता का विश्वास हमारी सरकार के साथ है। यही हमारी सरकारी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जनता ने जो आर्शीवाद देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। उस आर्शीवाद का हर एक वचन को सरकार पूरा कर रही है। जन आर्शीवाद यात्रा के तहत सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उक्त बातें गुरुवार की देर शाम जन आर्शीवाद के दौरान औरंगाबाद पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने मदनपुर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही।

मौके पर मौजूद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर कोयल नहर का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। इसका फायदा किसानों को शीघ्र मिलेगा। उन्होंने औरंगाबाद व गया में उर्वरक किल्लत की पूर्ति के लिए केंद्रीय उर्वरक मंत्री से बात कर इसे एक दो दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है। इससे पहले जन आर्शीवाद यात्रा पर निकले भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद जिले की सीमा मिठइया मोड़ के पास जीटी रोड पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया। मंत्री को स्वागत करने को कार्यकर्ताओं के भीड़ रही। सभी लोग मंत्री को स्वागत करने को लेकर उतावले दिखे। मंत्री को आते ही प्रधानमंत्री एवं उर्जा मंत्री के स्वागत में पुरजोर नारे लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे से माहौल गूंज उठा। ढोल बाजे के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता की जमावड़ा रहा। मदनपुर मंडल अध्यक्ष अजय पाठक द्वारा ऐतिहासिक धार्मिक स्थल उमगा पहाड़ स्थित मां उमंगेश्वरी की प्रतिमा भेंट किया। केंद्रीय मंत्री का मदनपुर सीमा पर पार्टी नेताओं ने किया भव्य स्वागत

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

औरंगाबाद की तरफ जाने के पूर्व शेरघाटी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धारा 370 हटाने से लेकर राम मंदिर निर्माण तक का मार्ग प्रशस्त करने का साहसिक काम मोदी सरकार ने किया है। पिछली ढुलमुल सरकारों से उलट इस सरकार ने कड़े फैसले लेकर लोगों का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि पिछले चंद सालों के दौरान बिजली के उत्पादन और वितरण के मामले में देश आत्मनिर्भर हो गया है। गांव-टोलों में भी बिजली के बल्ब जल रहे हैं। इससे पूर्व मंच पर पार्टी के वरीय कार्यकर्ताओं क्रमश: रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, भूषण प्रसाद गुप्ता और पशुपतिनाथ पाठक आदि ने केंद्रीय मंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

जन आर्शीवाद यात्रा के साथ गुरुवार की देर शाम केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह औरंगाबाद पहुंचे। गया से जीटी रोड मार्ग से आने के दौरान पार्टी नेताओं ने मदनपुर के मिठइया के पास सीमा पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री को पार्टी नेताओं का माला पहनाया। जिन नेताओं ने माला नहीं पहना सके मंत्री ने उनका माला अपने हाथ में लिया। मदनपुर में स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री जिला मुख्यालय की ओर बढ़ते चले।

देव मोड़ पर एवं भेड़िया गांव के पास पार्टी नेताओं व ग्रामीणों के द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। ढोल सिघा के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, जिला के प्रभारी मंत्री जनक राम थे। केंद्रीय मंत्री का स्वागत में एमएलसी राजन कुमार सिंह, पूर्व मंत्री रामाधार सिंह, पार्टी के जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, रेडक्रास चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा, वार मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह, प्रवक्ता मंटु शर्मा, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, पार्टी नेता सिगेश सिंह, मुन्ना सिंह,वीकेश सिंह,दीपक सिंह,प्रभात सिंह,दिलीप सिंह,राहुल सिंह, अनिल सिंह अजय पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, मदनपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी, मंडल महामंत्री सीता देवी, निर्मला कुमारी, दुर्गा देवी व इंदू देवी मौजूद रहीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

Next Post
तालिबान पर ये क्या बोल गए ओवैसी? भारतीय महिलाओं की तुलना अफगानिस्तान से की

तालिबान पर ये क्या बोल गए ओवैसी? भारतीय महिलाओं की तुलना अफगानिस्तान से की

हिमेश रेशमिया लेकर आए हैं कभी न खत्म होने वाली लव स्टोरी हैप्पी एंडिंग?

हिमेश रेशमिया लेकर आए हैं कभी न खत्म होने वाली लव स्टोरी हैप्पी एंडिंग?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend