ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिम्मत है तो तेज प्रताप पर एक्शन लें राजद अध्यक्ष :नीरज कुमार

UB India News by UB India News
August 20, 2021
in जदयू, पटना, राजद
0
हिम्मत है तो तेज प्रताप पर एक्शन लें राजद अध्यक्ष :नीरज कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के दल और खुद के घर में भारी बवाल है. बड़े बेटे तेजप्रताप ने बगावत कर दिया है. तेजप्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) और छोटे बेटे व राजद का सीएम चेहरा बने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सलाहकार पर सीधा हमला बोला है. तेजप्रताप के बयानों से क्षुब्ध चल रहे जगदानंद सिंह को मनाने के लिए लालू और तेजस्वी ने काफी प्रयास किया तब जाकर बात बनी और वे वापस हुए. हालांकि जगदानंद इसी शर्त पर वापस हुए कि वे अब तेजप्रताप को बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसका प्रमाण बुधवार को उस समय मिल गया जब जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप के खासमखास छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव (Student RJD state president Akash Yadav) को हटा दिया. इस कार्रवाई से बौखलाए तेजप्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष की कार्रवाई को ही संविधान विरोधी बता दिया. बुधवार को बारी जगदानंद सिंह की थी. जगदानंद सिंह ने साफ कह दिया कि वो तेजप्रताप को नहीं जानते. उन्होंने इतना तक कह दिया क- हू इज तेजप्रताप?

ऐसे में राजद में मचे घमासान पर सत्ताधारी जेडीयू-बीजेपी को बोलने का मौका मिल गया है. पूर्व मंत्री व जेडीयू विधान पार्षद नीरज कुमार (JDU MLC Neeraj Kumar) ने राजद के संविधान में वर्णित बातों के बहाने लालू प्रसाद को घेरा है. JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद के संविधान को पढ़कर लालू यादव से सवाल पूछा है. जेडीयू नेता ने पूछा कि लालू यादव के लिए पार्टी का संविधान कोई मायने रखता है या उनके लिए पुत्र मोह अधिक महत्व रखता है?

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि तेजप्रताप जहां संविधान पढ़ने की बात कर रहे वहीं जगदानंद सिंह संविधान की दुहाई दे रहे हैं. गेंद तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के पाले में हैं. राजद के संविधान की धारा 25-ए में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्र राजद व युवा राजद का सचिव नियुक्त करने का अधिकार है.

लालू प्रसाद की पार्टी का का संविधान कहता है कि राज्य परिषद का सदस्य हों या जिला का, प्रदेश अध्यक्ष की सिफारिश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्रवाई करने का अधिकार है. राजद के संविधान की धारा-33-4 ख में इसका स्पष्ट उल्लेख है. आप पुत्रमोह में हैं या दल के प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान पर भरोसा है, यह देखना होगा. कम से कम अपने दल के संविधान का सम्मान करना सीखिए.

पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष को सलाह देते हुए कहा कि राजद के संविधान में प्रदेश अध्यक्ष को कार्रवाई की सिफारिश करने का अधिकार है. उस सिफारिश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्रवाई करने का अधिकार है. अगर तेजप्रताप ने संविधान विरोधी काम किया है तो आप सिफारिश करें ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक्शन ले सकें. वैसे भी राजद के संविधान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्र व युवा का अंतर राष्ट्रीय सचिव बनाने का उल्लेख है. इस पर भी गौर करें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
धार्मिक स्थलों के भूखण्डों को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा

धार्मिक स्थलों के भूखण्डों को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा

बिहार की 4 यूनिवर्सिटी में नए कुलपति,मुख्यमंत्री ने राज्यपाल फागू चौहान से की मुलाकात

बिहार की 4 यूनिवर्सिटी में नए कुलपति,मुख्यमंत्री ने राज्यपाल फागू चौहान से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend