ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

काबुल से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर पहुंचा वायुसेना का विमान

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in खास खबर, गुजरात, पटना
0
काबुल से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर पहुंचा वायुसेना का विमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

काबुल स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर भारतीय वायु सेना का ग्लोबस्टर विमान मंगलवार सुबह जामनगर एयरपोर्ट पहुंच चुका है. दोपहर डेढ़ बजे तक इसके गाजियाबाद के हिंडन हवाइ अड्डे पर पहुंचने की संभावना है. डेढ़ सौ लोग जामनगर एयरपोर्ट स्टेशन पहुंचे जिनमें से 2 लोगों की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें एयरफोर्स अस्पताल में इलाज के लिए रिफर करवाया गया है. इस बीच अफगानिस्तान में मौजूदा गंभीर स्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय (एमएचए) ने भारत आने के इच्छुक अफगानों के आवेदनों को तेजी से ट्रैक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई श्रेणी की घोषणा की. मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘एमएचए अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर वीजा प्रावधानों की समीक्षा कर रहा है. भारत में प्रवेश के लिए वीजा आवेदनों को फास्ट ट्रैक करने के लिए ‘ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा’ नामक इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई श्रेणी शुरू की गई है.’

#WATCH भारतीय अधिकारियों को लेकर काबुल से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का C-17 विमान गुजरात के जामनगर में लैंड किया है। pic.twitter.com/njQeU416yo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2021

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

काबुल से जामगनर पहुंचा भारतीय विमान
गौरतलब है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से बातचीत कर काबुल एयरपोर्ट से भारतीयों को बाहर निकालने के संबंध में बातचीत की थी. काबुल हवाइ अड्डा इस वक्त फौरी तौर पर अमेरिकी सेना के कब्जे में है. इसके बाद मंगलवार सुबह सी-17 विमान भारतीय दूतावास के लोगों को लेकर भारत के लिए निकला. विमान सुबह जामनगर पहुंच चुका है और दोपहर एक बजे के लगभग हिंडन पहुंचेगा.

नई वीजा श्रेणी शुरू
इसी के साथ भारत ने अफगान में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयास तेज करते हुए वीजा की नई श्रेणी शुरू कर दी है ताकि अफगानों के आवेदनों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी ताकि वे जल्द से जल्द भारत आ सकें. इस बीच युद्धग्रस्त देश में बिगड़ते हालात की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार ने भारतीय राजदूत और बाकी कर्मचारियों को वापस लौटने को कहा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि रविवार भारत अफगानिस्तान में स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है. जयशंकर ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘काबुल में स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. भारत लौटने की इच्छा रखने वालों की चिंता को समझते हैं. हवाईअड्डा संचालन मुख्य चुनौती है. इस संबंध में भागीदारों के साथ चर्चा की गई है.’

#WATCH काबुल से भारतीय वायु सेना के विमान में गुजरात के जामनगर लौटे भारतीयों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। pic.twitter.com/NfbUMoFiPO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2021

विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान प्रकोष्ठ
उन्होंने यह भी बताया कि स्थिति की लगातार निगरानी के लिए विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान प्रकोष्ठ बनाया गया है. एक सूत्र ने कहा, ‘सरकार अफगानिस्तान में विकसित स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और भारतीय और साथ ही राजनयिक कर्मचारियों को निकालने के लिए, सभी आकस्मिक योजनाएं पहले से ही लागू हैं और काबुल में भारतीय दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं. भारतीय नागरिक किसी भी जोखिम में नहीं हैं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
जदयू में गुटबाजी नहीं‚ केवल एक नेता हैं नीतीशः आरसीपी

जदयू में गुटबाजी नहीं‚ केवल एक नेता हैं नीतीशः आरसीपी

सीएम नीतीश कुमार आज ले रहे बाढ़ शिविर और बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का जायाज, तटबंधों का भी करेंगे निरीक्षण

सीएम नीतीश कुमार आज ले रहे बाढ़ शिविर और बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का जायाज, तटबंधों का भी करेंगे निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend