ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद की परपंरा टूटी, झंडा फहराने राजद ऑफिस नहीं पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह; तेजस्वी ने किया झंडोत्तोलन

UB India News by UB India News
August 15, 2021
in पटना, राजद
0
राजद की परपंरा टूटी, झंडा फहराने राजद ऑफिस नहीं पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह; तेजस्वी ने किया झंडोत्तोलन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह झंडोत्तोलन के लिए भी राजद कार्यालय आज नहीं पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी दफ्तर में तिरंगा फहराया। हालांकि, जगदानंद सिंह क्यों नहीं आए। इस सवाल पर तेजस्वी ने कुछ नहीं कहा। वे चुप्पी साध गए। दरअसल, तेज प्रताप की ओर से हिटलर वाले बयान के बाद जगदानंद सिंह नाराज चल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके आने की उम्मीद थी। लेकिन, वे नहीं आए।

पार्टी परंपरा भी टूटी
पार्टी की परंपरा के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ही पार्टी कार्यालय में झंडा फहराते हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नहीं आने से राजद में यह परंपरा भी टूट गई है। जबकि, राजद की ओर से पत्र जारी कर कहा गया था कि 15 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष ही झंडा फहराएंगे। लेकिन, जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

राजद कार्यालय में झंडोत्तोलन के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देता हूं। देश की आजादी के लिए शहादत लेने वालों को नमन करता हूं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संकल्प लेता हूं कि देश के विकास के लिए काम करूंगा। आजादी के 75 साल होने के बावजूद देश में गरीबी है, पिछड़ापन है। इसको दूर करने की जरूरत है। महामारी से देश गुजर रहा है। सभी को मिलकर लड़ना है।

राघोपुर नाव हादसा पर क्या बोले तेजस्वी
वहीं, राघोपुर नाव हादसा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है । जो लोग नाव हादसे के समय नदी में कूदे हैं उनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल रही है। कई लोगों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है और कई लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में डीएम से भी बात की है और इस स्थिति से अवगत कराया है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में भी हूं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
पटना के सियासी गलियारों में भी मना राष्ट्रीय त्योहार

पटना के सियासी गलियारों में भी मना राष्ट्रीय त्योहार

हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन पापा तिरंगा फहराते थे और मैं उनके साथ होता था:चिराग

हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन पापा तिरंगा फहराते थे और मैं उनके साथ होता था:चिराग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend