ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देगा अमेरिका, पेश हुआ प्रस्ताव

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, अवार्ड, खास खबर
0
महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देगा अमेरिका, पेश हुआ प्रस्ताव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानी कांग्रेसशनल गोल्ड मेडल दिया जा सकता है. इस संबंध में अमेरिकी संसद में दोबारा प्रस्ताव पेश किया गया है, जो न्यूयॉर्क के एक सांसद ने दिया है. अमेरिकी सांसद ने शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी को सम्मानित करने का प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 13 अगस्त को पेश किया. अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो महात्मा गांधी अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे.

कांग्रेस सदस्य ने दिया प्रस्ताव
न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन बी मेलोनी ने प्रतिनिधिसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ‘विरोध प्रदर्शित करने के महात्मा गांधी के अहिंसक एवं ऐतिहासिक सत्याग्रह अभियान ने राष्ट्र और विश्व को प्रेरित किया. उनका उदाहरण हमें प्रोत्साहित करता है कि हम स्वयं को दूसरों की सेवा में समर्पित करें.’ मेलोनी ने कहा, ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नस्ली समानता के लिए अभियान हो या फिर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लड़ाई, दुनियाभर के अभियानों ने उनसे (गांधी से) प्रेरणा ली है. एक लोक सेवक होने के नाते मैं उनके साहस और उनके आदर्श से प्रतिदिन प्रेरित होती हूं. आईए हम गांधी के इस निर्देश का पालन करें कि जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, सबसे पहले वह परिवर्तन आप स्वयं में लाएं’.

RELATED POSTS

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

पहली बार 2018 में दिया गया था प्रस्ताव
इससे पहले यह सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स जैसी महान हस्तियों को दिया जा चुका है. महात्मा गांधी को यह सम्मान देने के लिए पहली बार 2018 में पहली बार प्रस्ताव पेश किया गया था. उस वक्त इस प्रस्ताव को चार अमेरिकी भारतीयों के साथ आधा दर्जन प्रभावशाली अमेरिकी सीनेटर्स ने पेश किया था. उस वक्त इन लोगों ने तर्क दिया था कि महात्मा गांधी के अहिंसा के प्रति योगदान को देखते हुए कांग्रेसशनल गोल्ड मेडल उन्हें प्रदान करना सर्वथा उपयुक्त होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे की तरफ बढ़ रहे तालिबान ने भारत को लेकर कही बड़ी बात

पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे की तरफ बढ़ रहे तालिबान ने भारत को लेकर कही बड़ी बात

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा 14 अगस्त, PM बोले- बंटवारे के दर्द को नहीं भुलाया जा सकता

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा 14 अगस्त, PM बोले- बंटवारे के दर्द को नहीं भुलाया जा सकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend