ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे की तरफ बढ़ रहे तालिबान ने भारत को लेकर कही बड़ी बात

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे की तरफ बढ़ रहे तालिबान ने भारत को लेकर कही बड़ी बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान में तालिबान एकबार फिर से बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। तालिबान ने कंधार और गजनी पर भी कब्जा कर लिया है और अब वो राजधानी काबुल से महज 80 किलोमीटर दूर है। अफगानिस्तान में हालातों को देखकर लगता है कि वहां सरकार ने हौसले पस्त हो चुके हैं। काबुल और आसपास के इलाकों में जहां पर सरकार का नियंत्रण है, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग अपने भविष्य को लेकर फिक्रमंद हैं। इन हालातों के बीच तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन से बात की है भारत की न्यूज एजेंसी ANI ने। सुहैल शाहीन ने ANI से बातचीत में कहा, “अगर भारत सैन्य रूप में अफगानिस्तान आता है और अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है, तो मुझे लगता है कि यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। वो अफगानिस्तान में अन्य देशों की सेनाओं का हाल देख ही चुके हैं, ऐसे में ये उनके लिए खुली किताब है।”

अफगानिस्तान में भारत के प्रोजेक्ट्स की तारीफ

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

तालिबान से जब अफगानिस्तान में भारत सरकार द्वारा डवलप किए गए प्रोजेक्ट्स के बारे में सवाल किया गया तो सुहैल शाहीन ने कहा कि वे (भारत) अफगान लोगों या राष्ट्रीय परियोजनाओं की मदद करते रहे हैं। उन्होंने अतीत में ऐसा किया है। मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसकी सराहना की जानी चाहिए। सुहैल शाहीन ने कहा कि हम हर उस चीज की तारीफ करते हैं जो अफगानिस्तान के लोगों के लिए की गई है, जैसे की बांध, राष्ट्रीय और बुनियादी परियोजना का निर्माण और ऐसा कुछ भी जो अफगानिस्तान के विकास, पुनर्निर्माण और लोगों की लिए आर्थिक समृद्धि के लिए हो।
पाकिस्तान कर रहा तालिबान की मदद?
सुहैल शाहीन ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद है कि तालिबान के पाकिस्तान और पाकिस्तान बेस्ड आतंकी समूहों से गहरे संबंध हैं और उसे वहां से मदद मिल रही है। सुहैल शाहीन ने कहा कि ये आरोप जमीनी हकीकत पर आधारित नहीं हैं बल्कि हमारे प्रति उनकी कुछ नीतियों के आधार पर, राजनीति से प्रेरित लक्ष्यों के आधार पर हैं। तालिबान ने कहा कि भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती के उपयोग के सवाल पर कहा कि हमारी एक सामान्य नीति है कि हम किसी को भी पड़ोसी देशों सहित किसी भी देश के खिलाफ अफगान धरती का उपयोग करने की अनुमति नहीं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्या भारत-तालिबान में हुई बातचीत
सुहैल शाहीन ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हमारे प्रतिनिधिमंडल से मिलने की ख़बरें थीं, लेकिन मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता। मेरी जानकारी के अनुसार बैठक नहीं हुई है, लेकिन कल दोहा में हमारी एक बैठक थी, जिसमें एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया था।

क्या गुरुद्वारे के संचालकों को धमकाया था?
सुहैल शाहीन ने कहा कि सिख समुदाय ने ‘निशान साहिब’ को खुद ही हटाया था। जब हमारे सुरक्षा अधिकारी वहां गए तो उन लोगों ने बताया कि अगर यहां झंडा दिखाई देता तो कोई उन्हें परेशान कर सकता है। हमारे लोगों ने उन्हें भरोसा दिया, जिसके बाद सिख समुदाय ने निशान साहिब को खुद लगा दिया। सुहैल शाहीन ने ये भी कहा कि हमारी तरफ से दूतावासों और राजनयिकों को कोई खतरा नहीं है। हम किसी दूतावास या राजनयिक को निशाना नहीं बनाएंगे। हमने अपने बयानों में कई बार ऐसा कहा है। यह हमारी प्रतिबद्धता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा 14 अगस्त, PM बोले- बंटवारे के दर्द को नहीं भुलाया जा सकता

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा 14 अगस्त, PM बोले- बंटवारे के दर्द को नहीं भुलाया जा सकता

75वें स्वतंत्रता दिवस पर डालमिया भारत ग्रुप और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने ‘मौका है’ के द्वारा अटूट भारतीयता की भावना को जाहिर किया!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend