ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

75वें स्वतंत्रता दिवस पर डालमिया भारत ग्रुप और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने ‘मौका है’ के द्वारा अटूट भारतीयता की भावना को जाहिर किया!

UB India News by UB India News
August 16, 2021
in मनोरंजन
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर डालमिया भारत ग्रुप और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ दर्शकों के लिए एक विशेष गीत लेकर आए हैं। ‘मौका है’ शीर्षक वाले इस गाने को बी प्राक ने गाया है, जिसे रोचक कोहली ने संगीतबद्ध किया है और मनोज मुंतशिर ने लिखा है।

136 करोड़ भारतीयों की अटूट भावना को समर्पित ‘मौका है’ गीत विभिन्न क्षेत्रों के मौजूदा गुमनाम नायकों की उपलब्धि का जश्न मना रहा है। साथ ही, लोगों को उनके सपनों को हासिल करने और 2047 तक उनके सपनों, उनकी मेहनत और भविष्य के भारत के निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करता है।

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

इस प्रेरक संगीत वीडियो में सभी आयु वर्ग के तथा बहुत सारे प्रसिद्ध आइकॉन, जिन्होनें पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है, जैसे कि ओलंपिक भारोत्तोलन विजेता-‘मीराबाई चानू’, ओलंपिक बैडमिंटन चैंपियन-‘पीवी सिंधु’, पहली बार गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय एथलीट ‘हिमा दास’, दुनिया का सबसे कम उम्र का पेंटर ‘अद्वैत कोलारकर’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर- ‘तिलक कीसम’, जिम्नास्ट ‘दीपा करमारकर’, दुनिया की सबसे तेज पियानो वादक- ‘लिडियन नधास्वरम’, युवा जीवाश्म विज्ञानी – ‘अश्वथा बीजू’, आईपीएस अधिकारी – ‘छाया शर्मा’, सबसे कम उम्र की लेखिका-‘अभिजीता गुप्ता’, स्वर्ण पदक विजेता और विश्व रिकॉर्ड धारक-‘पूजा बिश्नोई’, ‘यथार्थ मूर्ति’ उन्होंने 112 देशों का राष्ट्रगान गाया, भारतीय गणितज्ञ जादूगर-‘आनंद कुमार’, बाल शूटिंग सेन्सेशन- ‘अभिनव शॉ’ और कई अन्य भी शामिल हैं।

डालमिया भारत ग्रुप के प्रबंध निदेशक, श्री पुनीत डालमिया ने ‘मौका है’ के लॉन्च पर कहा, “यह म्यूजिक वीडियो हमारे देश के युवाओं की महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है जो विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों के लिए समर्पित है साथ ही प्रत्येक भारतीय को इस अवसर पर एकता और गर्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। एक ‘युवा’ राष्ट्र के रूप में, यह बताता है कि किस तरह से हम प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए विश्व के सुपर पॉवर बनने के लिए अग्रसर हैं। हमारे युवाओं के अटूट समर्पण को श्रद्धांजलि के रूप में इस म्यूजिक वीडियो के लिए टी-सीरीज के साथ जुड़कर हम बहुत खुश हैं। यह गीत राष्ट्र निर्माण की दिशा में दशकों से डालमिया भारत समूह की अथक प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत को भी दर्शाता है।”

इस मौके पर टी-सीरीज के प्रणेता भूषण कुमार ने कहा, “मौका है’ देखने के बाद हर कोई गर्व महसूस करेगा। यह न केवल उन महानायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमें प्रेरित किया और हमें गौरवान्वित किया, बल्कि हर उस भारतीय के लिए समर्पित है, जो बेहतर करने के लिए प्रयासरत है।”

गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा, “मौका है’ सुनकर हर भारतीय प्रेरित होगा और इसे अपने आप से जुड़ा हुआ पाएगा, एवं यह गीत इस देश के कभी हार ना मानने वाले और अपनी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने वाले रवैया के बारे में बताता है।”

संगीतकार रोचक कोहली ने कहा, “इस ट्रैक पर भूषणजी और बी प्राक के साथ जुड़ना बहुत अलग अनुभव है। हमने मनोज मुंतशिर के दमदार लिरिक्स के साथ न्याय करने और ‘मौका है’ को सभी के लिए यादगार और पसंदीदा स्वतंत्रता दिवस ट्रैक बनाने की कोशिश की है।”

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए ‘मौका है’ टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

Next Post
JDU में शामिल हुए पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, कहा- ठेस लगी तो सही-गलत का फर्क आया समझ

JDU में शामिल हुए पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, कहा- ठेस लगी तो सही-गलत का फर्क आया समझ

CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, कम्युनिटी किचन और वैक्सीनशन सेंटर का लिया जायजा

CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, कम्युनिटी किचन और वैक्सीनशन सेंटर का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend