ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस स्वतंत्रता दिवस, चलिए प्लास्टिक से होते हैं स्वतंत्र

UB India News by UB India News
August 8, 2021
in दिन विशेष, पर्यावरण, समाज
0
इस स्वतंत्रता दिवस, चलिए प्लास्टिक से होते हैं स्वतंत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश-दुनिया में हर दिन बढ़ता प्रदुषण बेहद दयनीय है। हर थोड़ी दूर पर पड़े प्लास्टिक के अवशेष मिट्टी की उर्वरता को समाप्त करने का वृहद् कारण हैं। इससे पहले कि जमीन की उपजाऊ क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाए, हमें चाहिए कि इसकी रोकथाम के लिए हम आगे बढ़कर सभी को जागरूक करें और नई पीढ़ी को भी इसकी वास्तविकता और दुष्परिणामों से अवगत कराएं। इसे सर्वोपरि रखते हुए, इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की अग्रणी पीआर संस्था, पीआर 24×7, #NoPlasticFlag कैम्पेन का संचालन कर रही है, जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों को प्लास्टिक के झंडों के बजाए, कपड़े तथा कागज़ के झंडे का उपयोग करने के लिए जागरूक करना है।

संस्था के फाउंडर, अतुल मलिकराम कहते हैं, “देखने में आता है कि चौक- चौराहों पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक से बने झंडों की बिक्री की जाती है। दुःख तब होता है, जब कुछ घंटों की देश-भक्ति व्यक्त करने के बाद ये झंडे धूल के समान सड़कों पर पड़े मिलते हैं। क्या यही देश-भक्ति है? भारत माता के त्यौहार पर ही, भारत को दूषित किया जाना क्या भारत के नागरिकों को शोभा देता है? ऐसे तमाम प्रश्नों के सटीक उत्तर हेतु संस्था के सभी 68 शहरों से जुड़े प्रतिनिधि, इस कैम्पेन के चलते 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सड़कों पर पड़े हुए झंडों को एकत्रित करेंगे, और साथ ही जनता को झंडे का अपमान और प्लास्टिक के झंडों का उपयोग न करने के लिए जागरूक करेंगे।”

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

यदि हम सच्चे देशभक्त हैं, तो हमें देश की भावना और प्रकृति की एहमियत को समझना होगा। सिर्फ प्लास्टिक के झंडे ही नहीं, प्लास्टिक बैग्स आदि का उपयोग करना भी अब हमें बंद करना होगा। यदि नागरिक इनका उपयोग ही न करें, तो प्रत्यक्ष रूप से इनका निर्माण ही बंद हो जाएगा। यह सीधे तौर पर पर्यावरण संरक्षण में और अन्य प्राणियों को मृत्यु के घाट उतरने से बचाने में कारगर साबित होगा। यदि एक वस्तु को बंद कर देने से प्रकृति को दूषित होने से बचाया जा सकता है, तो क्यों न हम भी पीआर 24×7 के #NoPlasticFlag कैम्पेन से जुड़ें और अपने आसपास के सभी लोगों को भी इसका उपयोग न करने के लिए जागरूक करें। तो इस बार प्लास्टिक फ्लैग को करें ‘ना’, और सच्ची देशभक्ति को करें ‘हाँ’।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 23, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया,...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
कृषि, व्यापार और उद्योगों के लिए बढ़ रही हैं चुनौतियां -सतनाम सिंह माणक

कृषि, व्यापार और उद्योगों के लिए बढ़ रही हैं चुनौतियां -सतनाम सिंह माणक

TISS के पूर्वर्ती छात्रों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत मिलन समारोह का आयोजन

TISS के पूर्वर्ती छात्रों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत मिलन समारोह का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend