ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे में स्कूल–कोचिंग‚ मॉल शॉपिंग कॉम्पलेक्स खुलेंगे, सार्वजनिक वाहन अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से पटना भ्रमण के लिए निकले। पटना के बोरिंग रोड, राजा पुल, गांधी मैदान, एक्जीविशन रोड, भट्टाचार्य रोड, कंकड़बाग, डॉक्टर्स कॉलोनी, मुन्ना चक, कंकड़बाग टेम्पू स्टैंड, करबिगहिया एवं मीठापुर सहित कई इलाकों का भ्रमण किया।

UB India News by UB India News
August 5, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, परिवहन, बिहार
0
सूबे में स्कूल–कोचिंग‚ मॉल शॉपिंग कॉम्पलेक्स खुलेंगे, सार्वजनिक वाहन अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में अब कुछ प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत दे दी गई है। नौवीं क्लास और इससे ऊपर के विद्यालय सात अगस्त से‚ जबकि पहली से आठवीं के स्कूलों को १६ अगस्त से खोलने की अनुमति दी गई है। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति अभी ५० फीसद ही रहेगी। १०वीं क्लास के ऊपर के कोचिंग संस्थान‚ जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराते हैं‚ वह भी सात अगस्त से खुल सकेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को क्राइसिस मैनेजमैंट ग्रुप की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए ७ अगस्त से २५ अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। नौवीं से दसवीं कक्षा तक ७ अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा के स्कूल १६ अगस्त से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों को ५० प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ अल्टरनेट डे़ खोलने की अनुमति होगी। सार्वजनिक वाहनों को पूर्ण क्षमता के साथ चलाने की छूट दे दी गई है। प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल एवं शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे। विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। १५ अगस्त के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होगा। समारोह स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। थर्मल स्कैनिंग‚ सैनिटाइजर का प्रयोग‚ सोशल डिस्टेंस का पालन आदि का ध्यान भी रखा जायेगा। गेटों पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी। दूसरी ओर‚ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार से कक्षा नौ और दसवीं की कक्षाएं भी लगनी शुरू हो जायेंगी। इसकी तैयारी कर ली गयी है। दरअसल उच्च माध्यमिक की कक्षाएं पहले से ही लग रही हैं। १६ अगस्त से कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खोलने का निर्णय ले लिया गया है। सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर पहली बार १६ अगस्त से पूरी तरह स्कूल खुल जायेंगे। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश का ठहरा हुए शैक्षणिक विकास को गति मिलेगी। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री चौधरी ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक के सभी प्राथमिक और मध्य स्कूलों के बच्चों को १५ अगस्त को आयोजित कार्यक्रम बुलाया जायेगा।

अनलॉक-5 में मिली नई छूट क्या-क्या हैं

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

सिनेमा हॉल शाम सात बजे तक 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
सभी शॉपिंग मॉल शाम सात बजे तक एक दिन के अंतराल पर खुलेंगे।
सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में अब पूरी क्षमता के साथ यात्री बैठ सकेंगे।
स्टाफ का वैक्सीनेशन हुआ या नहीं, बताना जरूरी

CMG की मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि अब सभी दुकानों के स्टाफ के वैक्सीनेशन की जानकारी नजदीकी थाना को देनी होगी। शिक्षण संस्थानों के भी सभी कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी स्थानीय थाना को देनी है। स्कूलों में बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाएगी, जिससे बच्चे और उनके पेरेंट्स सुरक्षित रहकर कोरोना से अपना बचाव कर सकें।

अभी यह पाबंदियां 7 जुलाई से 6 अगस्त तक जारी हैं

अभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।
सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेलकूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर प्रतिबंध जारी है।
सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी है।
अभी होटल-रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुल रहे

अभी बिहार में अनलॉक-4 चल रहा है। यह 7 जुलाई से 6 अगस्त 2021 तक लागू है। फिलहाल अनलॉक-4 में सभी सरकारी कार्यालयों को सामान्य रूप से खोला गया है। सभी होटल और रेस्टोरेंट भी 50% बैठने की क्षमता के साथ खुल रहे है। सभी क्लब/जिम और स्विमिंग पूल अब 50% क्षमता के साथ खुल रहे हैं। इंडोर स्टेडियम भी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए खुल रहे। सभी सरकारी ट्रेनिंग कॉलेज भी 50% उपस्थिति के साथ खुल रहे हैं। अनलॉक-4 में शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में थोड़ी और छूट दी गई है। शादियों में अब 50 लोगों की अनुमति है। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी 50 व्यक्तियों की अनुमति होगी। अनलॉक-3 के दौरान यह सीमा 25 थी।

बिहार में अब 383 एक्टिव मामले, 5 जुलाई को 1435 थे

बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 383 हो गई है। हर दिन मामले घट बढ़ रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो संक्रमण का आंकड़ा अचानक विस्फोट कर सकता है। पटना में 55 एक्टिव मामले हैं। 3 जुलाई को पटना में 9 नए मामले आए हैं। इससे पहले 5 जुलाई को जब अनलॉक-4 की घोषणा हुई थी, तब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1435 थी। जबकि, पटना में 239 एक्टिव मामले थे।

1.11 लाख जांच में 37 पॉजिटिव आए, अब जांच 1.35 लाख हुई तो 60 मामले आ गए, तीसरी लहर के खतरे से बचना मुश्किल

CM ने दो दिनों से लिया है सड़कों पर जायजा

कोरोना की तीसरी लहर के आहट को लेकर CM नीतीश कुमार कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन की स्थिति को देखने लिए दो दिनों से सड़कों पर जायजा ले रहे हैं। मंगलवार को CM भ्रमण के दौरान पहले वैशाली गए, जहां मास्क और कोविड प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लिया। वैशाली के बाद CM मुसरीघरारी होते हुए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पूसा होते हुए रेवा घाट, उसके पश्चात छपरा के गरखा, दरियापुर, सोनपुर गए थे।

आज बुधवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से पटना भ्रमण के लिए निकले। पटना के बोरिंग रोड, राजा पुल, गांधी मैदान, एक्जीविशन रोड, भट्टाचार्य रोड, कंकड़बाग, डॉक्टर्स कॉलोनी, मुन्ना चक, कंकड़बाग टेम्पू स्टैंड, करबिगहिया एवं मीठापुर सहित कई इलाकों का भ्रमण किया। कई इलाकों का जायजा लेने के बाद CM आवास लौटे। उसके बाद ही क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक की।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
5 अगस्त भारत की सम्प्रुभता एवं अक्षुण्णता के नजरिए से ऐतिहासिक दिन है

5 अगस्त भारत की सम्प्रुभता एवं अक्षुण्णता के नजरिए से ऐतिहासिक दिन है

गतिरोध की राजनीती से किसका लाभ…………

गतिरोध की राजनीती से किसका लाभ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend