ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

थर्ड फ्रंट’ वाले ओमप्रकाश चौटाला से क्यों मिले NDA के नीतीश कुमार?

UB India News by UB India News
August 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दिल्ली, मुख्यमंत्री
0
थर्ड फ्रंट’ वाले ओमप्रकाश चौटाला से क्यों मिले NDA के नीतीश कुमार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ममता बनर्जी के बाद दिल्ली आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी चर्चा काफी गर्म है, खासतौर पर अपनी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद नीतीश कुमार ओमप्रकाश चौटाला से मिले। नीतीश कुमार रविवार की देर शाम चौटाला से मिलने उनके गुरुग्राम आवास पर गए थे। उनके साथ जेडीयू के थिंक टैंक कहे जाने वाले केसी त्यागी भी गए थे। दोनों की ये मुलाकात ऐसे वक्त हो रही है जब देश में एंटी मोदी फ्रंट बनाने की कवायद तेज हो रही है। खुद इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला भी तीसरे मोर्चे के गठन पर जो दे चुके हैं। अब अटकलें ये हैं कि क्या ओम प्रकाश चौटाला की पहल में कहीं नीतीश कुमार तो भागीदार बनने नहीं जा रहे। हालांकि नीतीश कुमार ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार किया।

चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी से आज गुरुग्राम निवास पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और JDU महासचिव श्री के. सी. त्यागी जी ने मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली और राजनीतिक चर्चा की। pic.twitter.com/OBJGgQTZl6

— Abhay Singh Chautala (@AbhaySChautala) August 1, 2021

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट किया कि बिहार के मुख्यमंत्री कुमार और जद(यू) महासचिव त्यागी ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जानने के साथ ही राजनीतिक मामलों पर चर्चा की।

कुमार और त्यागी ने पूर्व में ओमप्रकाश चौटाला के पिता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के साथ काम किया था। ओमप्रकाश चौटाला ने पिछले सप्ताह कहा था कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता केंद्र की ‘‘जनविरोधी’’ और ‘‘किसान विरोधी’’ सरकार से मुक्ति पाने की है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार है तथा बिहार में जद(यू) और हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ उसकी गठबंधन सरकार है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती से पहले विपक्ष के नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे और उनसे एक मंच पर आने का आग्रह करेंगे। चौटाला ने कुमार के साथ दोपहर भोज के दौरान अपनी बैठक की घोषणा का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा था, ‘‘वह एक अगस्त को मेरे आवास पर मेरे साथ दोपहर का भोजन करेंगे।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘‘जब दो राजनीतिक नेता साथ बैठते हैं तो राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होना स्वाभाविक है।’’

CM नीतीश कुमार के 2 दिनों का दिल्ली दौरा कई मायनों में अहम रहा है। खास तौर पर बिहार की राजनीति को लेकर इस दौरे ने गर्माहट पैदा कर दी। वैसे CM नीतीश कुमार गए तो थे, अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने और JDU के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करने। वह सब काम तो उन्होंने किया ही, लगे हाथों CM नीतीश कुमार पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के पुत्र ओम प्रकाश चौटाला के आवास पर गुरुग्राम चले गए और उनसे मुलाकात की।

इधर, जब CM दिल्ली से पटना लौटे तो कहा कि जातीय जनगणना कराने को लेकर सोमवार को PM नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे। CM ने कहा कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए PM से समय मांगेंगे। शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने CM से मिलकर ये गुजारिश की थी। जिसे शनिवार तक तो CM ने नहीं माना था। चौटाला से मिलने के बाद तेजस्वी की बातों पर हामी भर दी।

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला राष्ट्रीय स्तर पर थर्ड फ्रंट की कवायद कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार चौटाला सभी समाजवादी दलों से मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव सहित लालू यादव से मिलने वाले हैं। 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर ओम प्रकाश चौटाला एक बड़ी रैली करने वाले हैं।

इस रैली में BJP और कांग्रेस छोड़कर सभी दलों के प्रमुख नेताओं को एक मंच पर लाने की कवायद कर रहे हैं। इसी क्रम में CM नीतीश कुमार ने ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात की। नीतीश कुमार लगभग 1 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की। भ्रष्टाचार के एक मामले में ओम प्रकाश चौटाला हाल ही में जेल से बाहर निकले हैं।

CM नीतीश कुमार जब पटना पहुंचे तो उनका पूरा बॉडी लैंग्वेज बदला-बदला था। उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला को अपना पुराना मित्र बताया, तो वही लगे हाथों तेजस्वी यादव की तरफ से जातीय जनगणना कराने के को लेकर प्रधानमंत्री से एक प्रतिनिधि मंडल मिलने की जो गुजारिश की गई थी, उस पर उन्होंने हामी भरी।

नीतीश ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री से मिलने का समय लिया जाएगा। अंदर खाने की खबर यह है जातीय जनगणना को लेकर देश स्तर पर CM नीतीश कुमार इसका नेतृत्व करेंगे और सभी राजनीतिक दल इनके नेतृत्व में इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। बताया जा रहा है कि यह तो जातीय जनगणना कराने को लेकर विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार का नेतृत्व दिया है, सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगे जो थर्ड फ्रंट बनेगा उसका नेतृत्व भी नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। हालांकि ये शुरुआत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
बिहार में गठबंधन की सरकार चलाना बहुत चुनौतीपूर्ण:

बिहार में गठबंधन की सरकार चलाना बहुत चुनौतीपूर्ण:

अंततः मोदी सरकार ने ओबीसी और गरीब सवर्ण छात्रों के मन की मुराद पूरी की

मेडिकल की परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण, क्या बीजेपी का ये मास्टर स्ट्रोक है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend