ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेडिकल की परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण, क्या बीजेपी का ये मास्टर स्ट्रोक है

UB India News by UB India News
August 2, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, कैरियर, खास खबर, ब्लॉग
0
अंततः मोदी सरकार ने ओबीसी और गरीब सवर्ण छात्रों के मन की मुराद पूरी की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी के मेडिकल की परीक्षा में ओबीसी और अति गरीबों को आरक्षण के कदम को मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है. खुद पीएम भी इसे सामाजिक उत्थान के लिहाज से मास्टर स्ट्रोक ही मान रहे हैं. मगर मास्टर स्ट्रोक का मतलब ये है कि बाजी पलट दी जाए. तो सवाल है कि ये कौन सी बाजी पलटने वाला मास्टरस्ट्रोक है? जो कहा गया है वो आपने सुन लिया, लेकिन यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव से पहले लिया गया ये फैसला कौन सी बाजी पलटने के लिए लिया गया? साथ ही सवाल ये भी कि इस आरक्षण के मास्टरकार्ड की जरूरत क्यों महसूस हुई?

इन सवालों में छिपी राज की बात हम आपको बताएं, उससे पहले ये समझना जरूरी है कि ये फैसला क्या है. तो सपाट अंदाज में ऐसे समझिए कि देश में मंडल आयोग की सिफ़ारिशों के बाद पिछड़ों को 27 फ़ीसदी आरक्षण की शुरुआत हुई थी. उसके बावजूद देश में मेडिकल पाठ्यक्रमों के अखिल भारतीय हिस्सेदारी (ऑल इंडिया कोटा) में यह आरक्षण नहीं मिल पा रहा था.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

दरअसल, देश के सभी मेडिकल कालेजों की एमबीबीएस सीटों में 15 प्रतिशत और परास्नातक यानी एमडी/एमएस आदि सीटों में 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे से भरी जाती हैं. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद 2007 से अनुसूचित जाति जनजाति को तो आल इंडिया कोटा में आरक्षण का लाभ मिलने लगा था, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को यह लाभ नहीं मिल रहा था. उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल पढ़ाई के ऑल इंडिया कोटा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के रूप में -मास्टर स्ट्रोक- खेला है.

अब इस मास्टर स्ट्रोक के पीछे छिपी राज की पहली बात कि आखिर इसकी जरूरत क्या थी? पिछले कुछ महीने भाजपा के लिए ख़ासे चिंतन वाले रहे हैं. पश्चिम बंगाल में पार्टी तमाम कोशिशों के बाद भी सरकार नहीं बना सकी. उत्तराखंड और कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने पड़े. इन सबके बीच ममता बनर्जी से शरद पवार तक कांग्रेस के साथ एक विपक्षी मोर्चा बनाने की मुहिम भी चला रहे हैं. उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी दलित-ब्राह्मण समीकरण के साथ सत्ता में वापसी की कोशिशों में लगी है, वहीं कांग्रेस भी प्रमोद तिवारी को आगे कर ब्राह्मण कार्ड खेलना चाहती है. ऐसे में अपने वोट बैंक संरक्षण के लिए भाजपा ने पिछड़ों पर फ़ोकस किया है.

राज की बात ये है कि तमाम समीकरणों के साथ बीजेपी को जो राज पता चला है, उससे ओबीसी कार्ड को और ज्यादा सान चढ़ाई जा रही है. राज की बात ये कि बीजेपी का आकलन है कि राष्ट्रीय मोर्चा में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कांग्रेस भी शामिल हो सकती है. मोदी विरोधी नाभिक कौन होगा, यह प्रश्न अनुत्तरित है, लेकिन विपक्ष मिलकर कड़ी चुनौती देगा. खासतौर से उत्तर प्रदेश पर सबकी नजर है. इसीलिए, बीजेपी ने अपना वोट प्रतिशत इतना बढ़ाने का फैसला किया है कि कोई भी मोर्चा उसकी सत्ता की नींव को हिला न सके.

राज की बात है कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि उसका अपना स्थायी वोट बैंक 20 से 22 प्रतिशत है. यह वोट बैंक विचारधारा और हिन्दुत्ववादी की चाशनी में डूब कर भाजपा से जुड़ा है. पार्टी इसे बढ़ाकर 45 प्रतिशत के आसपास तक ले जाना चाहती है. इसके लिए भाजपा को पिछडों पर फ़ोकस करना ही मुफ़ीद लगता है. मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार और उसके साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में जगह-जगह लगे पोस्टर कि मोदी ने अपनी कैबिनेट में 27 फीसद पिछड़ों को जगह दी, यह बीजेपी के पिछड़े कार्ड की बानगी थे. अब मेडिकल में ओबीसी आरक्षण का फैसला इसी कड़ी का विस्तार है.

ओबीसी कार्ड ही क्यों? तो इसका जवाब है जनसंख्या में भागीदारी. मतलब आँकड़े भी इसकी गवाही देते हैं कि ओबीसी जाएंगे जिधर, सत्ता का रास्ता उधर. नेशनल सैम्पल सर्वे के मुताबिक़ देश में 41 प्रतिशत पिछड़े, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 9 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है. इसमें पिछड़े वर्गों पर फोकस कर भाजपा सत्ता से स्थायी जुड़ाव चाहती है. मतलब अगर राष्ट्रीय मोर्चा मजबूती से अस्तित्व में आता भी है तो भी इतना ज्यादा मत पार्टी के पास हो कि सरकार बनाने में दिक्कत न आए.

ऐसा गुजरात में हो चुका है. कांग्रेस जब मजबूती से लड़ी तो बीजेपी ने अपना वोटों का प्रतिशत बढ़ा दिया. इसे आज़माया जा चुका है और अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी इसी फ़ार्मूले पर अमल की तैयारी है. भाजपा पिछड़ा वर्ग की राजनीति को कितनी गंभीरता से ले रही है, इसे हाल ही के एक छोटे से घटनाक्रम से समझा जा सकता है.

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा हुई तो संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश भाजपा के लगभग सभी नेताओं ने उसे ट्वीट किया. केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के 28 मंत्रियों को शामिल करने की बात भी जनता को होर्डिंग लगाकर बताई जा रही है. ऐसे में मेडिकल शिक्षा में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की पुरानी मांग पूरी कर भाजपा इसे चुनाव में भुनाना चाहेगी. इससे कुछ जातियां नाराज़ होंगी तो उन्हें हिन्दुत्व की रक्षा और गरीब सवर्णों को भी 10 फ़ीसद आरक्षण की बात बताकर मनाने की कोशिश होगी. फिर भी यदि कुछ लोग न मानेंगे तो भी पिछड़ों के जुड़ाव से वह घाटा पूरा कर लिया जाएगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
जाति आधारित जनगणना: नीतीश कुमार आज लिखेंगे PM मोदी को चिट्ठी, जल्द करेंगे मुलाकात

जाति आधारित जनगणना: नीतीश कुमार आज लिखेंगे PM मोदी को चिट्ठी, जल्द करेंगे मुलाकात

कोरोना का नया वैरिएंट है बेहद खतरनाक, देश में तीसरी लहर का खतरा बढ़ा,‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट के 40 मामले दर्ज

इसी महीने आ सकती है तीसरी लहर, अक्टूबर में पीक पर होगा कोरोना!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend