ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुलिस अफसर एक भारत श्रेष्ठ भारत के ध्वजवाहक है : मोदी

UB India News by UB India News
August 1, 2021
in कैरियर, खास खबर, राष्ट्रीय
0
पुलिस अफसर एक भारत श्रेष्ठ भारत के ध्वजवाहक है : मोदी

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परिवीक्षार्थियों (प्रोबेशनर्स) से कहा कि उनके प्रत्येक कार्य में ‘राष्ट्र प्रथम‚ सदैव प्रथम’ की भावना दिखनी चाहिए। उन्हें लोगों की पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा को बदलने के लिए भी काम करना चाहिए। मोदी ने आईपीएस परिवीक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वे फील्ड़ में रहते हुए जो भी फैसले लें‚ उसमें देशहित होना चाहिए और राष्ट्रीय परिपेक्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा‚ ‘आपको हमेशा याद रखना है कि आप एक भारत‚ श्रेष्ठ भारत के भी ध्वजवाहक हैं।’ प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी‚ हैदराबाद में आईपीएस परिवीक्षार्थियों को वीडि़यो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के बीच पुलिस की नकारात्मक धारणा अपने आप में एक ‘बड़़ी चुनौती’ है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की शुरुआत के दौरान यह धारणा थोड़़ी बदली जब लोगों ने पुलिसकर्मियों को मदद करते हुए देखा लेकिन हालात अब फिर से पुरानी धारणा वाले हो गए हैं। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने लोगों के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की विश्वसनीयता और साफ छवि का हवाला दिया और पूछा कि क्या समाज में पुलिस के प्रति भी ऐसी ही भावना है। उन्होंने कहा‚ ‘आप जवाब जानते हैं। लोगों के मन में पुलिस की यह नकारात्मक धारणा एक बहुत बड़़ी चुनौती है। हमारे पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा‚ कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और आतंकवाद से लड़़ाई के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी। वे कई दिनों तक घर नहीं जाते‚ वे त्योहारों पर भी घर नहीं जा पाते लेकिन जब पुलिस की छवि की बात आती है तो लोगों की धारणा अलग है।’
मोदी ने कहा कि पुलिस बल में आ रही नई पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि वह इस छवि को बदले और पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा दूर हो जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते ७५ वर्षों में भारत ने एक बेहतर पुलिस सेवा के निर्माण का प्रयास किया है और हाल के वर्षों में पुलिस प्रशिक्षण से जुड़़े बुनियादी ढांचे में भी काफी सुधार हुआ है। मोदी ने कहा‚ ‘आपके करियर के आने वाले २५ साल‚ भारत के विकास के भी सबसे अहम २५ साल होने वाले हैं इसलिए आपकी तैयारी‚ आपकी मनोदशा इसी बड़़े लक्ष्य के अनुकूल होनी चाहिए।’ उन्होंने तकनीकी बाधाओं के इस दौर में पुलिस को तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि और अधिक नवोन्मेषी तरीकों से अपराध के नए रूपों को रोकने की चुनौती है। आयुक्त प्रणालीः प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य १० लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में आयुक्त प्रणाली लाने पर भी काम कर रहे हैं। १६ राज्यों के कई शहरों में यह प्रणाली पहले ही शुरू की जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिस बल के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी और महामारी के खिलाफ लड़़ाई में उनके योगदान को याद किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
लंबी है अफगानिस्तान में ‘अमावस की रात‘

लंबी है अफगानिस्तान में 'अमावस की रात‘

बडे आदमी बडे नखरे,बडे आदमी बडे धंधे

बडे आदमी बडे नखरे,बडे आदमी बडे धंधे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend