ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

करोना महामारी के संभावित तीसरे लहर को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही:हाईकोर्ट

UB India News by UB India News
July 22, 2021
in कानून, पटना, बिहार, स्वास्थ
0
करोना महामारी के संभावित तीसरे लहर को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही:हाईकोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार समेत स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में लगातार जुटा होने का दावा कर रहा है. इस क्रम में पटना हाईकोर्ट ने राज्य में करोना महामारी के मामले पर सुनवाई करते हुए सवाल पूछे हैं. पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बताने के लिए कहा है कि करोना महामारी के संभावित तीसरे लहर को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है. शिवानी कौशिक व अन्य की याचिकाओं पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की. कोर्ट ने राज्य सरकार को यह बताने को भी कहा कि राज्य में वैक्सीनेशन देने की स्थिति क्या है, साथ ही अभी राज्य में कोरोना के कितने पॉजिटिव मरीज हैं.

इन सभी मुद्दों पर राज्य सरकार को अगली सुनवाई में पूरा ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया गया है.
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में इएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, बिहटा में डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय, सिक्योरिटी गार्ड आदि रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा था. कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार को भी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था लेकिन आज हलफनामा दायर नहीं हो पाने के कारण मामले की सुनवाई 26 जुलाई 2021को तय की गई है.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

राज्य में कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल हुए डॉक्टरों के मानदेय बढ़ाने के लिए एक याचिका भी पटना हाईकोर्ट में दायर की गई थी. कोर्ट ने इस मामले को सुनने के बाद निर्देश दिया कि इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को दिए गए रिप्रेजेंटेशन पर वे विचार कर शीघ्र निर्णय लें. इस मामले पर अगली सुनवाई अब 26 जुलाई को होगी. मालूम हो कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले बिहार में चिकित्सा व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर लगातार कवायद चल रही है. बिहार के कई अस्पतालों में जहां बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है तो वहीं ऑक्सीजन की किल्लत को भी दूर करने के उपाय किए जा रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
कृषि मंत्री ने माप–तौल विभाग के सॉफ्टवेयर का किया लोकार्पण

कृषि मंत्री ने माप–तौल विभाग के सॉफ्टवेयर का किया लोकार्पण

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend