ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोहिंग्या प्रवासियों से देश की सुरक्षा को खतरा : नित्यानंद राय

UB India News by UB India News
July 21, 2021
in भाजपा
0
रोहिंग्या प्रवासियों से देश की सुरक्षा को खतरा : नित्यानंद राय

FILE PHOTO

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने रोहिंग्या प्रवासियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। मंत्री ने संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा को यह जानकारी दी। नित्यानंद राय ने बसपा के रितेश पांडे के सवाल पर कहा कि रोहिंग्या समेत तमाम अवैध प्रवासी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके अवैध गतिविधियों में शामिल होने की रिपोर्ट भी मिली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को निर्देश जारी किया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी और सतर्कता बरती जाए। घुसपैठ रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं। भारत में हाल ही में आने वाले म्यांमार के नागरिकों को मिजोरम में मनरेगा के तहत काम देने के सवाल पर राय ने कहा, मिजोरम सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा कोई फैसला नहीं किया गया है।

RELATED POSTS

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

सुनियोजित प्रयास है पेगासस विवाद : जायसवाल

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पेगासस विवाद पर कहा है कि जब किसी की खिलाफत में सारे हथकंडे फेल हो जाते है, तब विरोधियों के लिए झूठ-प्रपंच और दुष्प्रचार ही सहारा होता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपने आचरण से इसी बात को चरितार्थ कर रहे हैं। फर्जी तथ्यों और कुतर्कों के सहारे मानसून सत्र का लगातार दूसरा दिन बर्बाद करना उनकी इसी रणनीति का नमूना है। देश में बहुत सारे प्रमुख मुद्दे हैं जिन पर संसद में सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए पर कांग्रेस अच्छे से जानती है कि चाहे वह कृषि कानून हो अथवा कोरोना का मसला या फिर अन्य मुद्दे, अंत में वह स्वयं अपने बुने जाल में फंस जाएगी। इसलिए इस बार भी पेगासस के नाम पर एक बार फिर से कुचक्र रचा जा रहा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि...

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने...

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

by UB India News
June 18, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

by UB India News
June 16, 2026
0

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी...

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

by UB India News
June 9, 2026
0

एक कहावत है एक मयान में दो तलवार नहीं रखे जाते। बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों राज्य के...

Next Post
निषाद समाज के लिए फूलन देवी को रोल माडल में देख रही वीआइपी

निषाद समाज के लिए फूलन देवी को रोल माडल में देख रही वीआइपी

रामचंद्र पासवान की आज दूसरी पुण्यतिथि,दोनों खेमो में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

रामचंद्र पासवान की आज दूसरी पुण्यतिथि,दोनों खेमो में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend