राज्यसभा में सांसद सुशील कुमार मोदी के सवाल पर केंद्रीय सडक‚ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिसम्बर‚ २०२२ तक जापान सरकार के सहयोग से १६१०.४७ करोड की लागत से पटना–गया–डोभी सडक का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि तीनों पैकेजों की सडकों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। जमीन की अनुपलब्धता के कारण ही विगत पांच वर्षों से इस राजमार्ग का निर्माण कार्य अटका हुआ था। मंत्री ने बताया कि पटना–गया–डोभी (१२७ किमी) सडक का निर्माण नवम्बर–दिसम्बर‚ २०२० से शुरू किया गया है। मई‚ २०२१ तक इस पर ९१.१५ करोड खर्च किये गए हैं तथा तीनों पैकेजों की भौतिक प्रगति अभी औसत नौ प्रतिशत है। श्री मोदी के एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत पटना के महात्मा गांधी सेतु के समानांतर चार लेन वाले पुल तथा आठ लेन के पहुंच पथ की स्वीकृति दी गई है जिसकी लागत २९६२.४२ करोड है। इसी साल २५ मार्च‚ २०२१ से निर्माण शुरू हो चुका है‚ भौतिक प्रगति चार फीसद है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली
बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...







