ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बकरीद कल, इसबार भी गांधी मैदान में नमाज नहीं,ईदगाह, मस्जिद सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नमाज करने पर रोक

UB India News by UB India News
July 20, 2021
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर, पटना
0
बकरीद कल, इसबार भी गांधी मैदान में नमाज नहीं,ईदगाह, मस्जिद सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नमाज करने पर रोक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अनलाॅक के बीच इस साल बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद 21 जुलाई काे है। उसी दिन बकरीद की नमाज अदा की जाएगी और उसी दिन से कुर्बानी भी शुरू हाे जाएगी। कुर्बानी 23 जुलाई तक हाेगी। इसबार भी बकरीद की नमाज गांधी मैदान में नहीं हाेगी। जिला प्रशासन ने ईदगाह, मस्जिद सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अदा करने पर रोक लगा दी है। नमाज ईदैन कमेटी, गांधी मैदान के सदर महमूद आलम ने बताया कि काेराेना गाइडलाइन की वजह से प्रशासन की ओर से गांधी मैदान में बकरीद की नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं मिली।

काेराेना संक्रमण की वजह से पिछले साल ईद और बकरीद की नमाज गांधी मैदान में नहीं हुई थी। इस साल ईद की नमाज भी मुसलमान भाइयों ने घर में ही पढ़ी थी। बिहार स्टेट सुन्नी और शिया वक्फ बाेर्ड ने पत्र जारी कर कहा है कि बकरीद की नमाज मस्जिद में अदा न करें। उन्हाेंने कहा है कि कोविड-19 के मद्देनजर बिहार सरकार ने राज्य में 6 अगस्त तक सभी मस्जिद एवं अन्य सभी धार्मिक स्थलों को आम जनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार की गाइडलाइन का पालन जरूर करें।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

सुरक्षा कड़ी : 16 स्थानों पर एक-एक मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर व जवान तैनात

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने सभी एसडीओ और एसडीपीओ को अलर्ट रहने, पुलिस को भ्रमणशील रखने, अफवाह फैलाने की कोशिश कर सामाजिक सद्भाव को भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी थानों को अलर्ट जारी किया गया है। शहरी क्षेत्र में 16 स्थानों पर एक-एक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही तीन मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गश्ती दल का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बकरीद पर्व एवं श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी एसडीओ‚ एसडीपीओ‚ थानेदार‚ बीडियो‚ सीओ एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अनुमंडलवार समीक्षा करते हुए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी ने अवगत कराया कि थाना/अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक हो गई है। नागरिकों को कोविड संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं करने एवं घरों में ही बकरीद की नमाज अदा करने संबंधी जानकारी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने सरकारी दिशा निर्देश तथा कोविड गाइडलाइन के बारे में लोगों को अवगत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने–अपने क्षेत्रों में अलर्ट मोड में रहने तथा थाना को सक्रिय एवं तत्पर कर भ्रमणशील रखने एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी जगह पर अप्रिय घटना ना हो। इसके लिए पूरी एहतियात एवं सुरक्षात्मक उपाय रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी एसड़ीओ/एसड़ीपीओ को अपने–अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों तथा धार्मिक स्थलों ईदगाह/मस्जिद आदि की निगरानी रखने तथा प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय रखने का निर्देश दिया। अधिकारी द्वय ने अपने–अपने अनुमंडल के क्षेत्र में एसडीओ एवं एसडीपीओ को आवश्यकता के अनुरूप संवेदनशील स्थलों के लिए संयुक्तादेश जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के अवसर पर अफवाह फैलाने वाले तथा सामाजिक सद्भाव भंग करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। दोषी को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार से श्रावणी मेला के अवसर पर भी एहतियात बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था कडा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पहली सोमवारी से ही पूरी सावधानी बरतने तथा सक्रिय रहने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक मध्य राहुल अमरीश‚ एडीएम विधि व्यवस्था तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी एसडीओ‚ एसडीपीओ‚ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी थानेदार संबद्ध थे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
शिक्षा से ही काबू में होगी जनसंख्या:मुख्यमंत्री

शिक्षा से ही काबू में होगी जनसंख्या:मुख्यमंत्री

नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी………….

नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend