ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी से मिले शरद पवार…लंबी चली बातचीत, अटकलों का दौर शुरू

UB India News by UB India News
July 20, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी से मिले शरद पवार…लंबी चली बातचीत, अटकलों का दौर शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों के बीच ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चली. इसके बाद सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया. हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई अभी ये साफ नहीं हो पाया है. मानसून सत्र से पहले इस मुलाकात के सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं. ध्यान दें कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की थी. इसके बाद 16 जुलाई को शरद पवार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे.

बता दें कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में चल रही सियासी उठापटक के बीच पीएम मोदी से एनसीपी चीफ शरद पवार की मुलाकात ने राजनीतिक पंडितों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. महाराष्ट्र के सियासी भविष्य को लेकर भी तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. पिछले दिनों ही शरद पवार को विपक्ष की ओर राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की खबर आई. हालांकि इस खबर को लेकर शरद पवार ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है कि मैं राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनूंगा. मुझे पता है कि जिस पार्टी के पास 300 से ज्यादा सांसद हैं, उसे देखते हुए क्या नतीजा होगा.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

माना ये भी जा रहा है कि इस बैठक में आगामी संसद सत्र को लेकर चर्चा हुई होगी. राजनीतिक जानकारों का ये भी कहना है कि जिस तरह से शरद पवार ने कृषि कानून, फिर 2024 के चुनाव में विकल्प के तौर पर नेतृत्व करने और राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार होने पर यू टर्न ले लिया है, उस से ये भी कयास लगाए जा रहे है कि क्या एनसीपी बीजेपी से परोक्ष या अपरोक्ष रूप से सुलह कर सकती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
राज्य के लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्मःनीतीश

राज्य के लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्मःनीतीश

पटना में 4 घंटे बाद भी FIR नहीं करा सके पूर्व गृह सचिव , आवेदन में नाम देखकर घबराई पुलिस!

पटना में 4 घंटे बाद भी FIR नहीं करा सके पूर्व गृह सचिव , आवेदन में नाम देखकर घबराई पुलिस!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend