कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के खिलाफ बोरिंग रोड चौराहे से लेकर गांधी मैदान साइकिल रैली निकाली। बूंदा-बांदी बारिश के बीच निकली इस साइकिल रैली में 2000 से अधिक लोग थे। इस रैली साइकिल के अलावा टमटम, बैलगाड़ी और घोड़े पर सवार होकर लोग आए थे। बोरिंग रोड से बेली रोड पर बिहार म्यूजियम के पास प्रशासन ने बैल गाड़ी और टमटम सवार लोगों को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता नारेबाजी करने लगे। महिलाएं गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर रही थीं।
कई नेताओं को पैदल ही गांधी मैदान तक जाना पड़ा। गांधी मैदान जाकर कांग्रेस की रैली खत्म हुई। इस साइकिल रैली में प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
साइकिल रैली में एक बच्चा नजर आया। वह कांग्रेस पार्टी का पट्टी लगाया हुआ था। भास्कर ने जब बच्चे से पूछा कि यहां क्यों आए हो? सिर पर क्या लगाए हो? यह किस पार्टी का झंडा है तो उसने चुप्पी साध ली। बच्चे से जब यह पूछा गया कि वह किस कक्षा में पढ़ता है उसने कहा कि एक क्लास में पढ़ता हूं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि देश में पिछले 7 सालों से मोदी महंगाई है। लूट की छूट मोदी सरकार ने बड़े पूंजीपतियों को दे रखी है। सरकार का रोल किसी भी चीज में नहीं दिख रहा। यह अब तक की सबसे अक्षम सरकार है। पेट्रोलियम, खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, दवाई के मूल्य पर सरकार नियंत्रण ही नहीं करना चाहती। तेल कंपनियां भारत सरकार की है। लेकिन खेल कंपनियों के लिए नहीं है। पेट्रोलियम के उत्पादक के लिए मुनाफे की लूट के लिए हो रहा है। इसलिए सरकार कदम नहीं उठा रही।