ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जो गलत करते हैं वहीं ड़रते हैं‚सदन की मर्यादा सर्वोपरि :विजय कुमार सिन्हा

UB India News by UB India News
July 17, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार लोकतंत्र की जननी और क्रांतियों का रहा है केंद्र

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि हमारी संवैधानिक जिम्मेवारी है कि सदन अनुशासन से चले। विधान सभा में किसी को ड़रने की जरूरत नहीं है। जो गलत करते हैं वही ड़रते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार मर्यादा के बाहर जाने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे। श्री सिन्हा शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनतंत्र में जनता ही मालिक है। जनसेवा ही हमारी प्राथमिक और अंतिम जवाबदेही है। संवैधानिक अधिकारों के तहत हमें लोकतांत्रिक परंपराओं और मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। जनहित में सदन में अनुशासित होकर संवैधानिक अधिकारों के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करने में किसी प्रकार का भय सदस्यों को नहीं होना चाहिए। आसन सबका संरक्षक है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन की मर्यादा सर्वोपरी है। आसन की मर्यादा के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर बतौर बिहार विधान सभा अध्यक्ष हमने हमेशा कार्य किया है ताकि सदन की गरिमा हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि सदन में पहले मात्र १५ से २५ प्रतिशत प्रश्नों के जवाब ही सत्रावधि में आ पाता था‚ जबकि पिछले बजट सत्र के दौरान ९८ प्रतिशत अल्पसूचित तथा ९१ प्रतिशत तारांकित प्रनों के उत्तर प्राप्त हुए। यह बजट सत्र में विधायकों की सदन के प्रति गंभीरता तथा जनता के प्रति अपनी जवाबदेही‚ सरकार की सजगता तथा बिहार के विकास का परिचायक है। कहा‚ मेरा लक्ष्य सदन के अधिकाधिक समय का बिहार के विकास के लिए सदुपयोग करने तथा सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों के १०० प्रतिशत उत्तर चलते सत्र में ही प्राप्त करने का है‚ ताकि जनहित के मामलों का त्वरित समाधान हो सके और लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका को और भी प्रबल बनाया जा सके। इसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों से सकारात्मक भूमिका निभाने का भी आग्रह किया। कहा‚ बहुत भाग्य से हम जनसेवक बन लोकतंत्र के इस मंदिर में पहुंचते हैं। जनता की सेवा ही हमार प्रथम और अंतिम उद्’ेश्य होना चाहिए। उन्होंने नोडल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शेष प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने का निर्देश सभा सचिवालय को दिया है। कहा‚ मीडिया की रिपोर्टिंग का बडा व्यापक असर होता है और सदन की कार्यवाहियों की मीडिया रिपोटिंर्ग जिस तरह सकारात्मक ढंग से आपने किया है‚ वह सदन में विधायकों के दायित्वों के निर्वहन के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। श्री सिन्हा ने कहा कि सभी सदस्यों की सक्रियता‚ सजगता और सहयोग के बल पर १७वीं बिहार विधान सभा बिहार के विकास की नई गाथा लिखेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
जलकरों की बंदोबस्ती और राजस्व वसूली अवधि बढ़ी :मुकेश सहनी

जलकरों की बंदोबस्ती और राजस्व वसूली अवधि बढ़ी :मुकेश सहनी

अवैध निकासी केस: लालू प्रसाद को मिलेगी जमानत या बढ़ेगा इंतजार, झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज

सत्ता में बैठे लोग चला रहे 2000 करोड़ का पैरलल धंधाः लालू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend