ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने भागलपुर समेत चार जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

कहा–जहां भी सहायता की जरूरत हो तत्काल उपलब्ध करायें , चीजों का सही आकलन से मदद पहुंचाने में होती है सहूलियत , बाढ़ की संभावित स्थिति के कारकों पर भी बनाये रखें पूरी नजर , राहत कैम्प में कोरोना जांच व टीकाकरण की व्यवस्था जरूर हो, संक्रमितों के रहने और देखभाल की अलग से व्यवस्था करायें..

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पूर्वी बिहार, बिहार, भाजपा
0
मुख्यमंत्री ने भागलपुर समेत चार जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है. मॉनसून की शुरुआत में ही अत्यधिक वर्षा होने की वजह से इस बार समय से पहले ही बाढ़ आ गयी है. राज्य के 10 से भी अधिक जिले बाढ़ प्रभावित हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ की स्थिति को लेकर अलर्ट हैं. साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके.  इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने बिहार के बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया और मधेपुरा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया. मालूम हो कि दिल्ली से आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर समेत अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर लौटे नीतीश कुमार काफी हैरान हुए थे. उन्होंने जून महीने में ही आई बाढ़ को आश्चर्यचकित करने वाली बात कहा था. उन्होंने कहा था, ” बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर मैं हैरान हूं. पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न हुई थी. जून में बाढ़ का आना चौंकाने वाला है. बहुत पहले कभी ऐसा हुआ होगा.”

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलाधिकारियों को बाढ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने और आकलन कर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों के ड़ीएम को वर्षापात और बाढ़ की स्थिति को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को बेगूसराय‚ खगडि़या‚ भागलपुर‚ मधेपुरा‚ नालंदा‚ नवादा एवं पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद एक‚ अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि इस वर्ष जून में ज्यादा वर्षा हुई है‚ लेकिन जुलाई में अब तक ज्यादा वर्षा नहीं हुई है। पिछले माह में वर्षा के कारण कुछ जिलों में बाढ़ की भी स्थिति बनी। मैंने कुछ दिनों पहले भी कुछ जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था। आज भी सात जिलों के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया और वस्तुस्थिति से अवगत हुआ। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने–अपने जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लें। उसके आधार पर आंकलन करें और जहां भी सहायता की जरुरत हो तत्काल उपलब्ध करायें। सभी चीजों का सही से आकलन होने पर आपदा पीडि़तों को सहायता पहुंचाने में सहूलियत होती है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्य में काफी नुकसान हुआ है। इसका ठीक से आकलन करें‚ ताकि उन्हें सहायता पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में वर्षापात की स्थिति के साथ–साथ बाढ़ की संभावित स्थिति के अन्य कारकों पर भी पूरी नजर बनाये रखें और पूरी तरह से सतर्क रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के राहत के लिए हम सबको काम करना है‚ उन्हें हर प्रकार से मदद करनी है। जो राहत शिविर बनाये गये हैं‚ वहां पर कोरोना जांच और टीकाकरण कार्य अवश्य करायें। उन्होंने कहा कि जो कोरोना पॉजिटिव पाये जाते हैं‚ उनके रहने एवं देखभाल की अलग से व्यवस्था करायें।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
बेतिया के देवराज देउरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 9 लोगों की मौत

बेतिया के देवराज देउरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 9 लोगों की मौत

देश का पहला रिडेवलप रेलवे स्टेशन का उद्घाटन आज करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश का पहला रिडेवलप रेलवे स्टेशन का उद्घाटन आज करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend