ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस लोकसभा में बदल सकती है पार्टी का नेता, अधीर रंजन को लेकर सोनिया गांधी ने आज बुलाई बैठक

UB India News by UB India News
July 17, 2021
in खास खबर, विपक्ष
0
कांग्रेस लोकसभा में बदल सकती है पार्टी का नेता, अधीर रंजन को लेकर सोनिया गांधी ने आज बुलाई बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 14 जुलाई को पार्लियामेंट्री स्ट्रैटजी ग्रुप की बैठक बुलाई है. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को उनके पद से हटाया जा सकता है. कांग्रेस संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा में नेता पद से अधीर रंजन चौधरी को हटाकर किसी दूसरे नेता को यह मौका देना चाहती है. संभावना जताई जा रही है कि आज होने वाली बैठक में लोकसभा में नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी. पार्टी के कुछ नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी इस पद को संभालें लेकिन बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इस पद को लेकर ज्यादा इच्चुक नहीं है.

पश्चिम बंगाल चुनाव में अधीर की भूमिका से पार्टी नाराज
बताया जा रहा है कि 14 जुलाई को होने वाली बैठक में संसद के मानसून सत्र में लोकसभा नेता को बदलने के साथ कई और अहम फैसले लिए जा सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में अधीर रंजन की भूमिका से नाराज है. तृणमूल कांग्रेस के प्रति कांग्रेस की सहानुभूति होने के बाद भी अधीर रंजन लगातार ममता के खिलाफ आक्रमक तेवर अपनाए हुए थे, जो पार्टी को पसंद नहीं आए. वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अधीर रंजन के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए थे. पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद से ही अधीर रंजन चौधरी को पद से हटाए जाने की अटकलें लग रही थी. कुछ दिनों के बाद संसद का मॉनसून सत्र भी शुरू होने वाला है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष संसद में केंद्र सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में कांग्रेस सदन में कई बदलाव के साथ उतरना चाहती है. पिछले दिनों अधीर रंजन चौधरी से उनके बदले जाने को लेकर सवाल भी पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि अभी उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

ये नाम चर्चा में
इस पद की रेस में शशि थरूर, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई सबसे आगे चल रहे हैं. इसके अलावा, कांग्रेस लोकसभा में पार्टी व्हिप को भी बदलेगी. बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस की करारी हार हुई थी. इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी ममता बनर्जी के साथ करीबी को और बढ़ा सकती है. अधीर रंजन चौधरी लगातार ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ बयान देते रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और टीएमसी के बीच गठबंधनों की भी अटकलें थीं, लेकिन अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
आज केन्द्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक, पीएम मोदी नए मंत्रिमंडल के साथ प्रत्यक्ष बैठक कर करेंगे अध्यक्षता

आज केन्द्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक, पीएम मोदी नए मंत्रिमंडल के साथ प्रत्यक्ष बैठक कर करेंगे अध्यक्षता

‘लालू की नाव और तेजस्वी की पतवार’ से होगी बाढ़ में फंसे लोगों की मदद

‘लालू की नाव और तेजस्वी की पतवार’ से होगी बाढ़ में फंसे लोगों की मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend