ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रीयों के साथ कल पीएम मोदी करेंगे बात

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
जल्द ही सामने आ सकता है मोदी सरकार का नया मंत्रिमंडल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मंगलवार (13 जुलाई) को बात करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी कल यानि मंगलवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति पर बातचीत करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी नार्थ-ईस्ट के सीएम के साथ कोरोना के हालात पर चर्चा करेंगे।

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब धीमा पड़ता जा रहा है. हालांकि, वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी कोविड की तीसरी लहर भी आने वाली है. भारत में पिछले 24 घंटों में 37,154 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए और 724 मौतें हुई हैं. इसी क्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुबह 11 बजे इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर चुके हैं. इसी क्रम में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून को असम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता करेंगे. इस राज्यों में कोविड-19 की स्थिति पर बातचीत करेंगे.

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या तीन करोड़ को पार कर गई है. यह लगातार 34वां दिन है जब भारत में कोरोनावायरस के एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना के सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 4,50,899 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,08,764 मौतें हुई हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 39,649 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 3,00,14,713 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 37,73,52,501 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 12,35,287 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 11 जुलाई तक 43,23,17,813 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है. इनमें से रविवार को 14,32,343 नमूनों की जांच की गई. 6 जुलाई को, भारत में 553 मौतें दर्ज की गई थी, जो 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। भारत में दूसरी लहर के चरम पर 23 मई को 4,454 मौतों का भयानक आंकड़ा भी सामने आया था. कोरोना महामारी के कारण देश में पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
संसद के मानसून सत्र में पेश होगा जनसंख्या नियंत्रण बिल, समर्थन जुटाने की कोशिश में सरकार

संसद के मानसून सत्र में पेश होगा जनसंख्या नियंत्रण बिल, समर्थन जुटाने की कोशिश में सरकार

हिमाचल के कई इलाकों में बादल फटने से तबाही

हिमाचल के कई इलाकों में बादल फटने से तबाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend