ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अलकायदा आतंकियों के निशाने पर थे राम मंदिर समेत कई धार्मिक स्थल, नक्शे मिले

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in अपराध, उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
अलकायदा आतंकियों के निशाने पर थे राम मंदिर समेत कई धार्मिक स्थल, नक्शे मिले

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों अलकायदा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद अलकायदा मॉड्यूल को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. यूपी एटीएस के आतंकियों के पास से कई प्रमुख जगहों के नक्शे हाथ लगे हैं. एटीएस सूत्रों ने बताया है कि अलकायदा के आतंकियों के निशाने पर अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर था. इसके अलावा मथुरा और काशी के धार्मिक स्थल भी इन आतंकियों को निशाने पर थे. सूत्रों ने बताया है कि लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के आतंकियों के पास से मथुरा, काशी और अयोध्या के धार्मिक स्थानों के नक्शे बरामद हुए हैं.

इन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या सहित कई धार्मिक शहरों में चौकसी बढ़ा दी गई है। इन शहरों के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर चेकिंग हो रही है। आने-जाने वाली गाड़ियों की कड़ाई से जांच की जा रही है। कैमरों के जरिए भी इन शहरों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा LIU और IB के अफसर भी एक्टिव हो गए हैं।

 

लखनऊ से हुई दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद आज भी ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पश्चिमी यूपी और कानपुर में छापेमारी चल रही है। ATS अल कायदा आतंकियों के मददगारों की तलाश में जुटी है। लखनऊ से गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम मिनहाज अहमद (उम्र 32 साल) और मसीरुद्दीन (उम्र 50 साल) हैं। इनकी गिरफ्तीर के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं।

लखनऊ में बैठे आतंकी 15 अगस्त से पहले कई शहरों को धमाकों से दहलाने की साजिश रच रहे थे। ये आतंकी फिदायीन हमलों का प्लान भी बना रहे थे। ये टेरर प्लान पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर बनाया जा रहा था लेकिन यूपी एटीएस ने समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार किए गए अल कायदा आतंकियों के टारगेट पर यूपी के बड़े शहर और नेता थे। अल कायदा आतंकियों की गिरफ्तारी पर यूपी के ACS होम अवनीश अवस्थी ने कहा कि आतंकियों का मकसद दहशत फैलाना था। अभी 2 गिरफ्तार हुए हैं लेकिन उनके साथियों की तलाश में छापेमारी लगातार जारी है।

ATS की जांच में हुए ये खुलासे

ये मॉड्यूल पाकिस्तानी हैंडलर उमर हलमंडी के इशारे पर काम कर रहा था। इस मॉड्यूल से जुड़े आतंकी 15 अगस्त से पहले यूपी के शहरों में धमाके की साजिश रच रहे थे। ये लोग मानव बम से आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश थी। हमले के लिए बडी तादाद में हथियार, बम-बारूद जमा किए गए थे। 

आतंकी मिनहाज के घर से IED और पिस्टल बरामद हुई है तो आतंकी मसीरुद्दीन के घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं। ATS की टीम दोनों आतंकियों से पूछताछ में जुटी है। गिरफ्तार आतंकियों ने अपने कुछ साथियों के फरार होने की बात भी कबूली है, ऐसे में दूसरे आतंकियों की तलाश में कई जगह छापेमारी चल रही है।

पूछताछ में पता चला कि लखनऊ में पकड़े गए आतंकी अपने पाकिस्तानी हैंडलर से टेलीग्राम के जरिए कॉटैक्ट में थे। अल-क़ायदा और अंसार गजवातुल हिंद ने 3 लेयर वाला टेरर प्लान तैयार किया था। पहला प्लान लखनऊ के बड़े बाजार में ब्लास्ट का था, दूसरा प्लान यूपी के धार्मिक शहरों में धमाके का था और तीसरा प्लान यूपी के बड़े नेताओं की हत्या का था। अल-क़ायदा ने लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, बरेली और अयोध्या में धमाके का प्लान बनाया था।

ये पूरा ऑपरेशन कैसे हुआ?
दरअसल NIA जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ब्लास्ट की जांच कर रही थी। IB उस ब्लास्ट केस की जांच में NIA को सपोर्ट दे रही थी, उसी जांच में क्वेटा के एक टेरर हैंडलर का पता चला। NIA ने हैंडलर के कांटैक्ट्स को ट्रैक किया। कांटैक्ट ट्रेसिंग से लखनऊ में अल-क़ायदा का मॉड्यूल एक्सपोज़ हुआ। NIA ने यूपी ATS को अल-क़ायदा नेटवर्क के बारे में बताया। ATS ने STF, LIU और पुलिस के साथ ऑपरेशन किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
जल्द ही सामने आ सकता है मोदी सरकार का नया मंत्रिमंडल?

पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रीयों के साथ कल पीएम मोदी करेंगे बात

संसद के मानसून सत्र में पेश होगा जनसंख्या नियंत्रण बिल, समर्थन जुटाने की कोशिश में सरकार

संसद के मानसून सत्र में पेश होगा जनसंख्या नियंत्रण बिल, समर्थन जुटाने की कोशिश में सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend