ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पर्यटन स्थलों पर लोगो की भीड़ और हमारी मिडिया ……..

UB India News by UB India News
July 11, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग
0
पर्यटन स्थलों पर लोगो की भीड़ और हमारी मिडिया ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मसूरी‚ शिमला‚ नैनीतील‚ मनाली और कश्मीर की डल झील में जुटी टूरिस्टों की बेशुमार भीडों को कवर करते हुए अधिकतर खबर चैनल पहले भीडों को दिखाते हैं। फिर बताते हैं कि देखिए ये मास्क नहीं पहन रहे‚ न एक दूसरे से सोशल दूरी बना रहे हैं। बल्कि मसूरी के केम्प्टी फॉल का सीन तो ऐसा है कि कोरोना न फैले तो फैले और रिपोर्टर व एंकर बार–बार चेताते हैं कि तीसरी लहर आती है तो उसके जिम्मेदार यही लोग होंगे। एक रिपोर्टर केम्पटी फॉल के पानी में हल्ला मचाते लोगों को देख कहता है कि देखिए‚ इतनी भीड है और कोई मास्क नहीं लगा रहा।

ऐसे ही एक रिपोर्टर नैनीताल में मौज करते कुछ युवकों से पूछता है कि आपने मास्क क्यों नहीं पहना‚ तो वे इठलाते हुए कहते हैं कि हम नहीं पहनते और हंसते हुए आगे निकल जाते हैं। शिमला‚ मसूरी‚ नैनीताल‚ मनाली के सीनों में खूब भीड नजर आती है। हरिद्वार के बाजारों तक में भीड नजर आती है और रिपोर्टर इनको दिखाते हुए टिप्पणी करते रहते हैं कि यहां भी कोई मास्क नहीं पहन रहा है‚ न एक दूसरे से जरूरी दूरी रख रहा है। ऐसी भीड कोरोना की तीसरी लहर का खतरा पैदा कर सकती है। ‘डल लेक’ से एक रिपोर्टर कहता है कि एक ही शिकारे में बहुत से लोग पास पास बैठे हैं लेकिन किसी ने मास्क नहीं लगाया। ये कोरोना के वाहक बन सकते हैं। हिमाचल सरकार ने ऐसी भीडों का नोटिस लेते हुए मास्क न पहनने वालों को दंडित करने का आदेश निकाला है‚ जो टूरिस्टों को चेताता है कि जो मास्क नहीं पहनते और जरूरी दूरी नहीं रखते तो उनको आठ दिन की जेल हो सकती है। चैनलों की चिंता जायज है। कोरोना एक्सपर्ट बार–बार मीडिया में आकर बताते रहते हैं कि तीसरी लहर आसकती है जबकि दूसरी लहर तक अभी ठंडी नहीं हुई है। सिर्फ केरल और महाराष्ट्र पचास फीसदी से ज्यादा केस दे रहे हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

दैनिक कोरोना संक्रमितों की संख्या चालीस हजार से कम नहीं हो रही है‚ और यूरोप के कई देशों में केस बढने लगे हैं। जाहिर है कि इस तरह की अवारा भीड़ें संक्रमण का खतरा तो पैदा करती हैं‚ लेकिन यहां हमारा विषय कोरोना की तीसरी लहर की संभावना न होकर वह ‘विशेषण’ है‚ जो इन ‘टूरिस्टों की भीडों’ को मीडिया ने दिया है। यह है ‘रिवेंज टूरिज्म’ यानी ‘बदले की भावना से किया जाता टूरिज्म’। कई चैनल इसे टूरिज्म को ‘रिवेंज टूरिज्म’ का नाम देते हैं। कुछ एक्सपर्ट इसे ‘रिवेंज ट्रेवल’ कहते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि लंबे ‘लाकडॉउन’ में बंद रहने के बाद खाता–पीता संपन्न मिडिल क्लास अपनी थकान उतारने के लिए इतनी बडी संख्या में निकल कर आवारा हो जाता है। यह उसकी ‘बदला लेने की भावना’ है। इसमें कुछ भी हिसंक नहीं है।

हमारी समस्या यही ‘विशेषण’ है जो ‘दोहरे’ अर्थ वाला है। एक ओर मीडिया इन संपन्न टूरिस्टों की ‘लल्लो चप्पो’ करते हुए इनको ‘कोरोना और लॉकडाउन’ से बदला लेने वाला हीरो बताता है तो दूसरी ओर चिंता करता है कि कहीं ये कोरोना न फैला दें। ‘बदला’ विशेषण ऊपर से नकारात्मक दिखता है‚ लेकिन असल में यह ‘बदला टूरिस्ट’ को ‘हीरो’ की तरह पेश करता है। यही कारण है कि अपने प्रिंट मीडिया में ऐसी टिप्पणियां भी दिखती हैं‚ जो इस ‘बदला टूरिज्म’ को ‘टूरिस्ट इंडस्ट्री’ के लिए ‘फायदेमंद’ मानती हैं। स्पष्ट है कि ‘रिवेंज टूरिस्ट’ शब्द ‘टूरिस्ट इंडस्ट्री’ का ही बनाया हुआ हैं क्योंकि इस तरह के ‘बदलेखोरी के भाव’ से ‘टूरिस्ट इंडस्ट्री’ के खजाने भरते हैं। कहने की जरूरत नहीं कि ‘रिवेंज टूरिज्म’ सिर्फ उच्च मध्यवर्ग की ‘विलंबित अय्याशी’ का ही दूसरा नाम है वरना कोरोना ने तो सभी को अपनी चपेट में लिया है‚ और लॉकडाउन की पीडा सभी ने झेली है‚ और सभी चाहते हैं कि पहले की तरह का जीवन जिएं। लेकिन रोज की खरीदारी के लिए बाजार में निकलने वाले आम आदमी को मीडिया ‘रिवेंज शॉपर’ नहीं कहता बल्कि उसे ‘अपराधी’ की तरह दिखाता है जबकि इस ‘रिवेंज टूरिस्ट’ को ‘बदला लेने वाले हीरो’ की तरह पेश करता है।
आम आदमी की भीड को मीडिया‘लापरवाह भीड’ कहता है। इस भीड पर कहीं किसी पुलिस ने डंडे बरसाए हैं‚ कहीं किसी से ‘डंड बैठक’ करवाई है‚ और किसी का सिर तक मंडवा दिया है। लेकिन उनको किसी ने ‘रिवेंज शॉपर’ या ‘सैलानी’ नहीं कहा। कोरेाना के ‘डर’ और ‘लॉकडाउन’ के ‘दमन और पीडा’ इन्होंने कम नहीं झेला। लेकिन इनके पास इतना पैसा नहीं था और न हैं कि वे अपनी गाडी से हिलस्टेशन जाते और वहा होटल बुक कर मस्ती करते और टूरिस्ट इंडस्ट्री की तिजौरी भरते। मीडिया भी ‘टूरिस्ट’ और ‘टूूरिस्ट’ में फर्क करता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
साइबर अपराधों को लेकर अमेरिका और रूस शीतयुद्ध के बीच आने वाल वक्त भारतीय विदेश नीति के लिए बड़ी चुनौती होगी

साइबर अपराधों को लेकर अमेरिका और रूस शीतयुद्ध के बीच आने वाल वक्त भारतीय विदेश नीति के लिए बड़ी चुनौती होगी

मोदी कैबिनेट विस्तार :15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली , विभागों का हुआ बटवारा

मंत्रिमंडल विस्तार से अधिक यह उम्मीदों का विस्तार है ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend