ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, आज भी तीन जिलों का करेंगे सर्वेक्षण

UB India News by UB India News
July 10, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, आज भी तीन जिलों का करेंगे सर्वेक्षण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य के पश्चिम चम्पारण‚ पूर्वी चम्पारण‚ मुजफ्फरपुर‚ सीतामढ़ी व शिवहर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। नीतीश ने हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार शुरू से ही अधिक वर्षापात के कारण कई जगह बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। बाढग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिये आज पांच जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया है। बुधवार को तीन बाढ़ग्रस्त जिलों का और जायजा लेंगे। सर्वेक्षण के दौरान नदियों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया है। सरकार की प्राथमिकता में यह काम सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के दो कार्यकाल में ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन होता रहा था। वर्ष २०१६ में लोक शिकायत निवारण कानून लागू होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। साल २०२० के विधानसभा चुनाव के बाद ऐलान किया था कि फिर से यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कोरोना के कारण अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका था। आने वाले सोमवार से इसकी शुरुआत की जाएगी। पहले जिस प्रकार यह कार्यक्रम होता रहा है उसी प्रकार प्रत्येक महीने में तीन सोमवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हवाई सर्वेक्षण के दौरान नीतीश के साथ राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा‚ विभागीय सचिव संजीव हंस मौजूद थे।

आज तीन जिलों का करेंगे सर्वेक्षण

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

उन्होंने कहा, ” वर्षापात की वजह से कई जगह बाढ़ का पानी आ गया है. दिल्ली से लौटने के बाद ही मैंने तय किया था कि सभी इलाकों का सर्वेक्षण करूंगा. आखों के आपरेशन के बाद रेस्ट करने को कहा गया था. इसलिए थोड़ा वक्त लगा था. आज पांच जिलों का सर्वेक्षण किया गया. कल फिर तीन जिलों का करूंगा. उसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें बाढ़ पीड़ितों को सहायता देने के लिए जो फैसला करना होगा वो किया जाएगा.”

12 जुलाई से लगेगा जनता दरबार

इस दौरान उन्होंने जनता दरबार कार्यक्रम के संबंध में भी बातचीत की. उन्होंने कहा, ” जो मेरी इच्छा थी जनता दरबार करने की, वो अब मैं करूंगा. दो टेन्योर तक जनता के दरबार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम किया गया. हर महीने कम से कम तीन सोमवार को ये कार्यक्रम किया जाता था. लेकिन लोक सेवा अधिकार कानून बनने के बाद इस कार्यक्रम को करना बंद कर दिया गया था क्योंकि इसकी जरूरत नहीं महसूस होती थी.”

मुख्यमंत्री ने कहा, ” कार्यक्रम बंद करने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि नहीं ये कार्यक्रम होना चाहिए. ये अच्छी पहल है. इसलिए चुनाव के बाद मैंने इसको दोबारा शुरू करने का एलान किया था और अब अगले सोमवार यानी 12 तारीख से मैं ये कार्यक्रम करूंगा. पुराने तरीके को ही अपनाया जाएगा. चूंकि कोरोना का दौर है इसलिए आने वाले लोगों को जिला स्तर से गाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
बिहार में आज से बदल गए कई नियम, नई गाइडलाइंस आज से हुआ लागु

बिहार में आज से बदल गए कई नियम, नई गाइडलाइंस आज से हुआ लागु

भारतीय सेना के आगे सभी रणनीति फेल होने से बौखलाए शी जिनपिंग

भारतीय सेना के आगे सभी रणनीति फेल होने से बौखलाए शी जिनपिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend