ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आज से बदल गए कई नियम, नई गाइडलाइंस आज से हुआ लागु

अनलॉक-4 की घोषणा करते हुए बीते सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक के बाद कई क्षेत्रों में छूट दी है. नई गाइडलाइंस सात जुलाई से छह अगस्त तक लागू.

UB India News by UB India News
July 10, 2021
in कारोबार, खास खबर, पटना, परिवहन
0
बिहार में आज से बदल गए कई नियम, नई गाइडलाइंस आज से हुआ लागु
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण दर कम होने के बाद से कई राज्यों ने अपने-अपने अनुसार अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बिहार में भी अनलॉक-4 की घोषणा करते हुए बीते सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान कर दिया है राज्य में अब स्कूल-कॉलेज शर्तों के साथ सात जुलाई से खोल दिए जाएंगे. फिलहाल 11वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 50 फीसद छात्रों की उपस्थिति के साथ ही शुरू करने की अनुमति दी गई है.

छह अगस्त तक बिहार में नई गाइडलाइंस लागू

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

स्कूल-कॉलेजों के खुलने के साथ ही तकनीकी शिक्षण संस्थानों को भी खोलने का निर्णय लिया गया है. वहीं, सात जुलाई से बिहार में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, रेस्टोरेंट एवं नाश्ते-खाने की दुकानों, जिम-क्लब व स्विमिंग पूल को भी खोलने का निर्देश दिया गया है. शादी में अब 50 लोग और अंतिम संस्कार में भी 50 लोग शामिल हो सकेंगे. नई गाइडलाइंस छह अगस्त तक के लिए.

अनलॉक-4 की गाइडलाइंस को एक नजर में देखें

बिहार में आज से अगले महीने 8 अगस्त तक के लिए अनलॉक-4 रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ही इसकी घोषणा कर दी थी। यह अनलॉक-4 बुधवार 7 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक लागू होगा। इसमें सरकार ने बड़ी रियायतें दी हैं। बिहार में अब 11-12वीं के सभी शिक्षण संस्थान और इससे ऊपर के कॉलेज 50% स्टूडेंट्स की उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। इसके अलावा, सभी सरकारी कार्यालयों को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दे दी गई है। इन कार्यालयों में वो बाहरी व्यक्ति आ सकेंगे, जिन्होंने कोरोना का टीका ले लिया है। सभी होटल और रेस्टोरेंट भी 50% बैठने की क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सोमवार को ही दी थी। CM ने कहा था कि स्कूल-कॉलेजों में 18 वर्ष से ऊपर के स्टूडेंट्स के लिए वैक्सीनेशन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

क्या-क्या हैं अनलॉक-4 में मिली नई छूट

  • सभी क्लब/जिम और स्विमिंग पूल अब 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। इंडोर स्टेडियम भी खिलाडि़यों की प्रैक्टिस के लिए खुलेंगे। यहां वैक्सीन ले चुके लोग ही आ सकेंगे। सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
  • सभी सरकारी ट्रेनिंग कॉलेज भी 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
  • सरकारी आयोगों की परीक्षाएं अब कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए ली जा सकेंगी। शिक्षा विभाग इस बारे में अलग से आदेश जारी करेगा।

शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में छूट बढ़ी
अनलॉक-4 में शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में थोड़ी और छूट दी गई है। शादियों में अब 50 लोगों की अनुमति रहेगी। इसमें बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे। 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी 50 व्यक्तियों की अनुमति होगी। अनलॉक-3 के दौरान यह सीमा 25 थी।

अनलॉक-3 के बाद से ये छूट जारी हैं
बिहार में अनलॉक-3 के बाद से सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 100% उपस्थिति के साथ खुल रहे हैं। दुकानें भी अब शाम में 6 बजे की जगह 7 बजे तक खुल रही हैं। हालांकि, अभी ऑल्टरनेट सिस्टम जारी है। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू है। सभी पार्कों-उद्यानों को भी अब सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है।

अभी यह पाबंदियां 7 जुलाई से 8 अगस्त तक जारी रहेंगी

  • अभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।
  • सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
  • सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेलकूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर प्रतिबंध जारी है।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी है।

जरूरी सरकारी-निजी सेवाओं में इनको छूट मिली है

  • जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, दूरसंचार, डाक विभाग से संबंधित कार्यालय।
  • बैंकिंग, बीमा, एवं ATM से जुड़ी सेवाएं, औद्योगिक एवं विनिर्माण कार्य से संबंधित प्रतिष्ठान। सभी प्रकार के निर्माण कार्य (Construction Works)।
  • E-commerce से जुड़ी सारी गतिविधियां, कृषि एवं इससे जुड़े कार्य। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवाएं।
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकम्युनिकेशन, इंटरनेट सेवाएं, ब्रॉडकास्टिंग एवं केबल सेवाएं।
  • पेट्रोल पम्प, LPG, पेट्रोलियम से संबंधित खुदरा एवं भंडारण प्रतिष्ठान। निजी सुरक्षा सेवाएं।
  • आवश्यक खाद्य सामग्री तथा फल एवं सब्जी/मांस-मछली/ दूध/PDS दुकानें।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
भारतीय सेना के आगे सभी रणनीति फेल होने से बौखलाए शी जिनपिंग

भारतीय सेना के आगे सभी रणनीति फेल होने से बौखलाए शी जिनपिंग

अब एक बार फिर नितीश लगायेगे जनता दरबार , बिना सुरक्षा निकले पटना के सडको पर

12 जुलाई से संवाद में लगेगा नीतीश कुमार का जनता दरबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend