ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जल्द ही सामने आ सकता है मोदी सरकार का नया मंत्रिमंडल?

UB India News by UB India News
July 7, 2021
in केंद्रीय राजनीती, कैबिनेट, खास खबर, ब्लॉग
0
जल्द ही सामने आ सकता है मोदी सरकार का नया मंत्रिमंडल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाओं ने ज़ोर पकड़ लिया है, जब एक के बाद एक कई संभावित मंत्रियों के दिल्ली पहुंचने की ख़बरें मिलने लगीं. सूत्रों के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, और जनता दल नेता सी.पी. सिंह भी दिल्ली पहुंच चुके हैं.

मंगलवार सुबह ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख जे.पी. नड्डा और शीर्ष मंत्रियों के साथ मंगलवार शाम को होने वाली बैठक को रद्द किया गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं, लेकिन इस वक्त मंत्रिमंडल में सिर्फ 53 सदस्य हैं. इसका अर्थ यह हुआ कि 28 सदस्य जोड़े जा सकते हैं. अपने दूसरे कार्यकाल में PM नरेंद्र मोदी पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं, तो वह अगले वर्ष पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव तथा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ज़रूर ध्यान में रखेंगे.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के गिरने में निमित्त बने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्य में BJP की सत्ता में वापसी का इनाम मिल ससकता है. असम के पूर्व मुख्यमत्री सर्बानंद सोनोवाल, जिन्होंने राज्य में BJP की दोबारा जीत के बाद स्वेच्छा से मुख्यमंत्री पद हिमंत बिस्वा सरमा के लिए त्याग दिया था, को भी केंद्रीय सरकार में शामिल किए जाने की संभावना है.

इसी तरह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान के विरुद्ध लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में बगावत करने वाले पशुपति कुार पारस को भी कैबिनेट की गद्दी के इनाम से नवाज़ा जा सकता है. कुर्ता खरीदने के लिए बाज़ार में मौजूद पारस से जब दिल्ली से मिले आमंत्रण के बारे में सवाल किया गया, तो वह बस इतना ही बोले, “राज़ को राज़ रहने दो…”

तीन साल पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिर्फ एक पद की पेशकश ठुकरा देने के बाद अब नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी अंततः केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बन सकती है.
दो साल पहले, 2019 में दूसरा कार्यकाल हासिल करने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के कामकाज की एक माह तक समीक्षा की, जिसमें कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल-मई में किए गए कामकाज की खासतौर से समीक्षा की गई, क्योंकि इसी दौरान सरकार को देश-विदेश में अभूतपूर्व स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ा था.

ख़बरें हैं कि कुछ मंत्रियों को उन्हें दिए गए अतिरिक्त मंत्रालयों से वंचित होना पड़ेगा. ख़बरों के मुताबिक, कुछ मंत्रियों को पोर्टफोलियो के लिहाज़ से तरक्की भी हासिल हो सकती है.

इन नेताओं को गया नड्डा का फोन

बीजेपी सांसद नारायण राणे और सर्वदानंद सोनेवाल दिल्ली पहुंच रहे हैं. केंद्रीय कैबिनेट विस्तार को लेकर महाराष्ट्र से नारायण राणे, कपिल पाटिल, डॉ भागवत कराड, रणजीत सिंह निंबालकर के नाम की चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक, इन्हें बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दफ्तर से फोन आया है. इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज दोपहर 3.30 बजे की फ्लाइट से इंदौर से दिल्ली रवाना होंगे. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं. पशुपति पारस कल रात ही दिल्ली पहुंच गए हैं.

कैबिनेट में इन्हें मिल सकती है जगह

ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, सुशील मोदी या संजय जयसवाल, वरुण गांधी, दिलीप घोष, मीनाक्षी लेखी, लद्दाख़ के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल, भूपेंद्र यादव, विनय सहस्त्रबुद्द्हे, बिजयंत पांडा जैसे अनेक बीजेपी नेताओं की चर्चा चल रही है. इनके अलावा अपना दल की अनुप्रिया पटेल और बीजेपी के दूसरे सहयोगी प्रवीण निषाद और जदयू के नेताओं के भी सरकार में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

कुछ मंत्रियों के भार को कम किया जा सकता है

सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों के पास जरूरत से ज्यादा मंत्रालय हैं, उनके भार को भी कम किया जाएगा. मसलन रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, प्रकाश जवाडेकर, नरेंद्र सिंह तोमर जैसे मंत्रियों के पास कई विभाग है, जिसको कम किया जाएगा. क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण को भी संतुलित किया जाएगा. साथ ही उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव का भी असर मंत्रिमंडल विस्तार में दिखेगा.

कैबिनेट विस्तार के लिए 7 और 8 जुलाई की तारीख

पहले 4 जुलाई को कैबिनेट विस्तार की चर्चा थी, लेकिन उत्तराखंड के परिवर्तन और शपथ ग्रहण की वजह से ये टल गया था. लेकिन अब केंद्र के कैबिनेट विस्तार के लिए 7 और 8 जुलाई की तारीख बताई जा रही है. वैसे भी 19 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र से पहले अगर मोदी, सरकार का विस्तार करना चाहते हैं तो फिर 7 या 7 तारीख मुफीद है. मंत्री बनने वाले संभावित नेता भी दिल्ली में डटे हैं और शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
संस्थाओं के राजनीतिकरण का अपराध भी स्वीकार करें राहुलः सुशील मोदी

प्रधानमंत्री ने गरीबों को दिया राज, लालू ने बनाया ‘परिवार राज’:सुशील मोदी

हमारी एंबुलेंस चलाने और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दें

कांग्रेस में टूट की खबरों के बीच राहुल गांधी ने बिहार के सभी MLA को दिल्ली बुलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend