ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने गरीबों को दिया राज, लालू ने बनाया ‘परिवार राज’:सुशील मोदी

UB India News by UB India News
July 6, 2021
in पटना, भाजपा
0
संस्थाओं के राजनीतिकरण का अपराध भी स्वीकार करें राहुलः सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी अक्सर लालू और उनके परिवार को लेकर टिप्पणी करते रहते हैं. सोमवार को भी ट्वीट कर एक तरफ सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाईं तो दूसरी ओर लालू और उनके परिवार पर निशाना साधा. सोमवार को ही आरजेडी ने अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया था और सरकार पर हमला बोला था जिसपर अब सुशील मोदी ने पलटवार किया है.

सुशील मोदी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 करोड़ गरीब लोगों का जनधन खाता खुलवाकर उनके लिए बैंक के दरवाजे खोले तब लालू प्रसाद ने इसका विरोध किया था. कोरोना और लॉकडाउन के समय आज यही खाता गरीबों का सहारा बना. इसी खाते से गरीबों तक पैसे पहुंचाकर उनकी मदद की गई है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

गांवों तक बिजली पहुंचाई गई, घर और शौचालय बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिना जाति-धर्म पूछे आठ करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया. बिहार के सभी गावों तक बिजली पहुंचाई गई. गरीबों को घर और शौचालय मिले. किसानों को सालाना छह हजार रुपये की सम्मान सहायता देने की शुरुआत की गई. प्रधानमंत्री मोदी का शासन ही गरीबों का राज है, लालू प्रसाद ने तो केवल गरीबों के वोट से परिवार का राज कायम किया है.

‘लालू यादव ने वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया’

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद का अहंकार ऐसा है कि ऊंची जाति के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देने के मोदी सरकार के फैसले को सही कदम मानने वाले रधुवंश प्रसाद सिंह जैसे कद्दावर नेता की बात नहीं मानी गई. लालू प्रसाद के अहंकार ने रघुवंश बाबू की जीवनरेखा छोटी कर दी और कई वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया.

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाले लालू खुद आत्ममुग्धता से ग्रस्त हैं, इसलिए अपने शासनकाल में हुए 100 से ज्यादा नरसंहार, नक्सलियों को समर्थन देने के कारण बर्बाद हुई बिहार की खेती, लालटेन युग में ठहरे गांव और फिरौती-अपहरण के चलते 15 साल में लाखों लोगों का पलायन दिखाई नहीं देता. लालू प्रसाद ने अपराध का राजनीतिकरण किया और सत्ता को संपत्ति बनाने के अवसर में बदला. सुशील मोदी ने एक सवाल करते हुए लिखा, “क्या यही गरीबों का राज था कि चपरासी की नौकरी देने के बदले गरीब की जमीन लिखवा ली गई?”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
हमारी एंबुलेंस चलाने और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दें

कांग्रेस में टूट की खबरों के बीच राहुल गांधी ने बिहार के सभी MLA को दिल्ली बुलाया

दिल्ली के साथ-साथ बिहार की राजनीति में भी सियासी हलचल तेज

दिल्ली के साथ-साथ बिहार की राजनीति में भी सियासी हलचल तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend