ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली के साथ-साथ बिहार की राजनीति में भी सियासी हलचल तेज

UB India News by UB India News
July 6, 2021
in पटना, बिहार, ब्लॉग, संपादकीय
0
दिल्ली के साथ-साथ बिहार की राजनीति में भी सियासी हलचल तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के संगठन महामंत्री के बीच मुलाकात के बाद अब यह तस्वीर साफ होती दिख रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई तक के लिए पीएमओ ने अधिकतर मीटिंग भी टाल दिए हैं. जाहिर है मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावनाओं के साथ ही दिल्ली के साथ-साथ बिहार की राजनीति में भी सियासी हलचल तेज हो गई है. सियासी गलियारों में चल रही चर्चा के अनुसार मोदी कैबिनेट विस्तार में बिहार से तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं. इनमें सुशील कुमार मोदी और लोजपा के सांसद पशुपति कुमार पारस का नाम सबसे आगे है. तीसरा नाम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का है जो केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच दिल्ली गए हैं.

इन तीनों में सबसे चौंकाने वाला नाम पशुपति कुमार पारस का हो सकता है. ऐसी बातें इसलिए चर्चा में हैं, क्योंकि बताया जा रहा है कि गृह मंत्री सह भाजपा नेता अमित शाह ने पशुपति कुमार पारस को फोन किया था. पशुपति कुमार पारस ने भी अमित शाह के फोन आने की पुष्टि कर दी है, लेकिन मंत्रिपरिषद विस्तार की बातों पर चर्चा से इनकार किया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था. उन्होंने फोन कर स्वर्गीय राम विलास पासवान को श्रंद्धांजलि दी. उनसे मंत्रिपरिषद विस्तार पर कोई बात नहीं हुई है.

RELATED POSTS

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

चिराग पासवान का एनडीए में क्या भविष्य?
बहरहाल सियासी गलियारों में तो यही चर्चा है कि एक-दो दिन में केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और बताया जा रहा है कि पशुपति पारस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रिपरिषद में शामिल होने की सूचना फोन कर दे भी दी है. ऐसे में एनडीए में चिराग पासवान के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सवाल यह कि क्या चिराग पासवान अब एनडीए का हिस्सा नहीं रहेंगे?

पीएम मोदी के ‘हनुमान’ का क्या होगा?
दरअसल, चिराग ने चंद दिनों पहले ही कहा था कि अगर लोजपा नेता के तौर पर पशुपति कुमार पारस को एनडीए सरकार में शामिल किया जाता है तो वह उन्हें मंजूर नहीं होगा. हां, निर्दलीय या स्वतंत्र तरीके से वे शामिल होते हैं तो उस पर उन्हें आपत्ति नहीं होगी. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि पीएम मोदी अपने ‘हनुमान’ के साथ क्या सलूक करते हैं. सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या चिराग पासवान आने वाले समय में केंद्रीय एनडीए से बाहर हो जाएंगे.

जदयू के इन नामों की विशेष चर्चा
वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के कैबिनेट में शामिल होने पर और मंत्रियों की संख्या पर अभी बहुत कुछ स्पष्ट होना बाकी है. दरअसल, जेडीयू कैबिनेट विस्तार में आनुपातिक प्रतिनिधित्व चाहती है, पिछली बार भी इसी वजह से जेडीयू कैबिनेट विस्तार में शामिल नहीं हो सकी थी. हालांकि, इस बार आरसीपी सिंह के मंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा जोरों पर है, पर मुंगेर से सांसद ललन सिंह और पूर्णिया के एमपी संतोष कुशवाहा के नाम भी चर्चा में शामिल हैं.

भाजपा के मंत्री का मोदी कैबिनेट से कट सकता है पत्ता
बहरहाल मोदी मंत्रिपरिषद में इन नामों के शामिल होने की चर्चा के बीच खबर यह भी है कि भाजपा के किसी एक मंत्री का पत्ता भी कट सकता है. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर बिहार के किन नेताओं को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने का मौका मिलता है और किसका पत्ता कटता है. साथ ही यह भी कि क्या जेडीयू अपनी पुरानी मांग के साथ ही अड़ी है या उसके स्टैंड में बदलाव होगा. ऐसे भी माना जा रहा है कि इस बार भाजपा चुनावी राज्यों पर अधिक फोकस कर सकती है.

कौन होगा भीतर और कौन होगा बाहर?
यहां यह बता दें कि वर्ष 2019 में मोदी के दूसरी बार सरकार बनाने पर बिहार से लोजपा केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुई थी, जबकि जदयू ने भाजपा से मिला आफर ठुकरा दिया था. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद लोजपा भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर हो गई. इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्‍तार की सुगबुगाहट शुरू होते ही बिहार से जदयू, लोजपा के अलावा भाजपा के भी नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन होगा भीतर और कौन होगा बाहर?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

Next Post
सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगेः तेजस्वी

सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगेः तेजस्वी

शक्ति प्रदर्शन में पास हुए चिराग पासवान

शक्ति प्रदर्शन में पास हुए चिराग पासवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend