ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोजपा में मर्ज होगी भारतीय सबलोग पार्टी!

UB India News by UB India News
July 5, 2021
in जहानाबाद, लोजपा
0
लोजपा में मर्ज होगी भारतीय सबलोग पार्टी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान अपनी नीतीश विरोधी मुहिम को छोड़ने वाले नहीं हैं। इस पर वह अपना रुख पहले ही साफ कर चुके हैं। अब इनकी इस मुहिम को जहानाबाद के पूर्व सांसद और भारतीय सब लोग पार्टी के मुखिया अरुण कुमार का साथ मिलने जा रहा है। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है। चिराग पासवान के समर्थन में वह पूरे बिहार में प्रचार-प्रसार करेंगे। उनकी पोजिशन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

चिराग में अरुण कुमार को राज्य का भविष्य दिख रहा है। आने वाले कुछ दिनों में वह और एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। 5 जुलाई को पटना में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री व चिराग के दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पहली जयंती भी मनाने जा रहे हैं। रविवार को पूर्व सांसद ने भास्कर से इस बात की पुष्टि की।

RELATED POSTS

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

रामविलास उदार नेता थे, नीतीश कुमार साइलेंट काम करते हैं

बातचीत में अरुण कुमार ने कहा कि दिवंगत रामविलास पासवान एक उदार नेता थे। सभी को साथ लेकर चलते थे, लेकिन नीतीश कुमार साइलेंट तौर पर काम करते हैं। लोजपा में टूट की वजह भी वही हैं। चिराग आने वाले एक साल का अपना वक्त बिहार को दे दें। फिर वो देखें क्या बदलता है उनके लिए।

कुमार ने कहा कि चिराग को किसी के दया की जरूरत नहीं है। उन्हें खुद का मुकाम बनाना होगा। वह नीतीश के खिलाफ हैं। इस कारण मेरा साथ हमेशा उन्हें मिलता रहेगा। 19 जून को दिल्ली में उनके साथ मुलाकात हुई थी। करीब तीन घंटे की मुलाकात में कई मुद्दों पर हमारी बात हो चुकी है। जगजीवन राम, काशी राम, रामविलास पासवान और मायावती के बाद दलितों का कोई बड़ा नेता इनके अलावा कोई और नहीं है। ये पढ़े-लिखे होने के साथ मॉडरेट नेता हैं।

2018 में कुशवाहा से अलग हो गए थे अरुण कुमार

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी रालोसपा के जदयू में विलय से पहले 2018 में पूर्व सांसद अरुण कुमार अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय सबलोग पार्टी बनाई। नीतीश कुमार और इनकी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अरुण कुमार हमेशा आवाज उठाते रहे हैं।

अब उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अपनी पार्टी का विलय चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में कर देंगे। इसके लिए जल्द ही वो भारतीय सबलोग पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाने वाले हैं। विलय पर फैसला उस मीटिंग में ही लिया जाएगा। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि अंदर ही अंदर पूरी बात तय हो चुकी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

by UB India News
May 5, 2026
0

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद से सियासी पारा हाई है. हर राज्य के...

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

by UB India News
January 13, 2026
0

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से...

एनडीए में सब बात पर  चर्चा होगी और एक-दो दिनों में सब कुछ तय हो जाएगा……………….

राहुल गांधी थे वो वजह जिसने रामविलास पासवान को एनडीए में आने का मौका दिया, चिराग पासवान ने खुद खोली सियासत की परतें

by UB India News
December 13, 2025
0

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल में ही एक टेलिविजन चैनल से...

Next Post
राज्य में 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना का टीका :नीतीश

बिहार में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, 50% क्षमता के साथ रेस्टोरेंट खोलने का भी आदेश, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

पीएम मोदी के कैबिनेट में खराब प्रदर्शन वाले कई मंत्रियों की होगी छु्ट्टी! नए चेहरों को मिलेगी जगह

मोदी कैबिनेट का 7 जुलाई को हो सकता विस्तार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend