ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आशीर्वाद यात्रा के बाद चिराग पदयात्रा पर निकलेंगे

UB India News by UB India News
June 25, 2021
in Lokshbha2024, पटना, लोजपा
0
आशीर्वाद यात्रा के बाद चिराग पदयात्रा पर निकलेंगे

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोजपा की लड़़ाई में चाचा और भतीजा अब एक–दूसरे को अपना दम दिखाने में जुट गए हैं। चिराग पासवान पहले से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके बगावती चाचा पशुपति कुमार पारस भी अब खुद को उसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने में जुटे हैं। राजनीतिक तौर पर शुरू हुई यह लडाई पारिवारिक और सार्वजनिक स्तर पर जा पहुंची है। इस बीच दोनों शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती पर पांच जुलाई को चिराग आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और पिता की पहली पुण्यतिथि पर अक्टूबर में राज्य में पदयात्रा की शुरुआत कर विपक्षियों पर हमला बोलेंगे।
पांच जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत नेता रामविलास पासवान की जयंती है। इस दिन हाजीपुर की दलित बस्ती में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत समारोह होगा। इसमें रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी। समारोह में चिराग पासवान खुद मौजूद रहेंगे। उसी दिन हाजीपुर से वे अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र से कई बार उनके पिता सांसद चुने गए थे। अब उनके बगावती चाचा वहां से सांसद हैं। इसलिए दम दिखाने की शुरुआत भी हाजीपुर से ही होगी। बिहार में चिराग पासवान के आने और उनके मूवमेंट को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। इस काम को कोई और नहीं‚ बल्कि कार्यकारी की जगह पूर्ण रूप से प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पूर्व विधायक राजू तिवारी कर रहे हैं।
राजू तिवारी ने बताया कि आशीर्वाद यात्रा के पहले चरण में हाजीपुर के बाद ६ जुलाई को चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र जमुई में रहेंगे। जनता के बीच अपनी बातों को रखेंगे। वहां से उनकी यात्रा ७ जुलाई को समस्तीपुर पहुंचेगी। यह संसदीय क्षेत्र उनके चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज का है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के समर्थन से वहां भी शक्ति प्रदर्शन होगा। फिर ८ जुलाई को चिराग बेगूसराय में रहेंगे। राजू तिवारी का कहना है कि इस यात्रा के तहत हर कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकल के तहत ही होंगे॥। आशीर्वाद यात्रा का दूसरा चरण अक्टूबर में शुरू होगा। ८ अक्टूबर को रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि है। इसी दिन चिराग पासवान पैदल यात्रा पर निकलेंगे। पूरे बिहार में वे पदयात्रा के जरिए सीधे जनता के बीच जाएंगे और अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए भी डिटेल प्लान तैयार किया जा रहा है। किस जिले से इसकी शुरुआत होगी चिराग कौन से जिले में कब जाएंगे इसका खाका तैयार किया जा रहा है। राजू तिवारी की मानें तो कोरोना प्रोटोकॉल बाधा नहीं बनी तो चिराग पासवान बिहार के सभी जिलों में पदयात्रा करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
आपातकाल में जेल से सुशील मोदी ने बहन को लिखी थी चिठ्ठी

आपातकाल में जेल से सुशील मोदी ने बहन को लिखी थी चिठ्ठी

कारगर साबित हो रहा टीका एक्सप्रेस‚ वैक्सीनेशन में आयी गतिः मंगल पांडेय

कारगर साबित हो रहा टीका एक्सप्रेस‚ वैक्सीनेशन में आयी गतिः मंगल पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend