ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर ED का छापा, मनी लांड्रिंग का है केस

UB India News by UB India News
June 25, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, कारोबार, खास खबर
0
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर ED का छापा, मनी लांड्रिंग का है केस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) की पद छोड़ने के बाद भी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के उगाही के आरोपों भरे पत्र के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उनके नागपुर स्थित घर पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की. ईडी ने ही देशमुख के खिलाफ इस साल मई में मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. गौरतलब है कि इस साल मार्च में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. यही नहीं, इस विवाद के बाद परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर राज्य होम गार्ड्स का महानिदेशक बना दिया गया था.

पहले भी चार परिसरों पर हो चुकी है छापेमारी
हालांकि फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि प्रवर्तन निदेशालय को इस छापेमारी में क्या-क्या मिला. हालांकि माना जा रहा है कि देशमुख से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है. इससे पहले ईडी ने गुरुवार को डीसीपी राजू भुजबल का बयान दर्ज किया था. इससे पहले अप्रैल में सीबीआई ने मामले के सिलसिले में देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके चार परिसरों पर छापेमारी की थी. देशमुख के घर छापेमारी से पहले ईडी की टीम शिवाजी नगर स्थित सागर भटेवार के आवास और दफ्तर समेत कम से कम तीन जगहों पर छापेमारी कर चुकी है. समझा जाता है कि भटेवार का देशमुख के साथ कुछ वित्तीय लेन-देन था.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

परमबीर सिंह ने लगाया था 100 करोड़ की उगाही का आरोप
गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि राकांपा नेता देशमुख ने कुछ पुलिस अधिकारियों को मुंबई के बार व रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये प्रत्येक माह इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया था. दूसरी ओर, देशमुख ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया और पांच अप्रैल को तब इस्तीफा दे दिया था जब बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को भ्रष्टाचार के आरोपों में उनके खिलाफ शुरुआती जांच करने का निर्देश दिया था. सीबीआई के बाद ईडी ने देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इधर परमबीर सिंह पर भी विभागीय जांच का मामला शुरू हो गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
5 स्तंभों को गिनाकर पीएम मोदी ने कहा, दुनिया को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं

आपातकाल काला अध्याय, कभी भुलाया नहीं जा सकता:पीएम मोदी

आशीर्वाद यात्रा के बाद चिराग पदयात्रा पर निकलेंगे

आशीर्वाद यात्रा के बाद चिराग पदयात्रा पर निकलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend