ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुजफ्फरपुर DTO के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा,रिश्वतखोरी से बनाई है करोड़ों की प्राॅपर्टी

UB India News by UB India News
June 24, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना, मुजफ्फरपुर
0
मुजफ्फरपुर DTO के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा,रिश्वतखोरी से बनाई है करोड़ों की प्राॅपर्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल बड़े घूसखोर निकले। रिश्वत की कमाई से इन्होंने बड़ी संपत्ति अर्जित कर ली है। गुरुवार को इनके ऊपर विजिलेंस की टीम ने अपना शिकंजा कसा है। मुजफ्फरपुर के दाउदपुर कोठी इलाके में उनका सरकारी आवास है और वहीं सबसे पहले विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले DTO के ऊपर DSP कन्हैया लाल और उनकी टीम ने शिकंजा कसा। उन्हें अपनी गिरफ्त में लेकर सरकारी आवास की तलाशी शुरू की।

वहां से टीम ने 37 हजार रुपए कैश, LIC व बैंक से जुड़े कई डॉक्यूमेंट्स बरामद किए। इसके बाद टीम DTOऑफिस पहुंची। वहां भी छापेमारी की गई। फिर DTO को लेकर टीम मुजफ्फरपुर से पटना आ गई। राजधानी के कंकड़बाग में RMS कॉलोनी है। इस कैंपस में DTO के दो फ्लैट मिले हैं। जबकि, पास के ही इलाके में तीसरा फ्लैट भी DTO ने ले रखा है। इसे भी विजिलेंस की टीम खंगाल रही है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

विजिलेंस मुख्यालय की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार रजनीश लाल ने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर रखी है। इस बात के ठोस सबूत मिले हैं। RMS कॉलोनी के सुमन कश्यप अपार्टमेंट में इसने तीन फ्लैट खरीद रखा है। टीम एक-एक कर तीनों फ्लैट को खंगाल रही है। अब तक करीब 50 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं।

अकेले एक फ्लैट से 41 लाख और दूसरे फ्लैट से 9 लाख रुपए कैश मिले हैं। जबकि, एक फ्लैट से लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद की गई है। इसकी कीमत का आकलन अभी नहीं हुआ है। इसके अलावा लाखों रुपए के इनवेस्टमेंट का डॉक्यूमेंट्स भी तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम के हाथ लगे हैं।

दरअसल, पटना स्थित विजिलेंस मुख्यालय को रजनीश लाल के खिलाफ लगातार कंप्लेन मिल रही थी। मुजफ्फरपुर के साथ ही छपरा DTO का प्रभार भी इन्हीं के पास था। 21 जून को ही रजनीश लाल के खिलाफ विजिलेंस ने FIR नंबर 23/2021 दर्ज किया था और सुबह से ही अपनी कार्रवाई भी शुरू कर दी। मुख्यालय के अनुसार टीम की छापेमारी और कार्रवाई अभी देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद ही पूरी कार्रवाई की डिटेल्स शेयर किए जाने की बात कही जा रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी का कोर्ट में माफी मांगने से इनकार, बोले – कटाक्ष था बयान

विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी का कोर्ट में माफी मांगने से इनकार, बोले - कटाक्ष था बयान

JDU की नई कमेटी की हुई घोषणा, पूर्व मंत्रियों और नेताओं के साथ महिलाओं की दी गई जगह

JDU की नई कमेटी की हुई घोषणा, पूर्व मंत्रियों और नेताओं के साथ महिलाओं की दी गई जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend