ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी का कोर्ट में माफी मांगने से इनकार, बोले – कटाक्ष था बयान

UB India News by UB India News
June 24, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, विपक्ष
0
विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी का कोर्ट में माफी मांगने से इनकार, बोले – कटाक्ष था बयान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आपराधिक मानहानि के एक मुकदमे में गुरुवार को सूरत की एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना बयान दर्ज कराते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया है. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस सांसद ने कोर्ट से कहा कि वह व्यंग्य कर रहे थे. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें अब इसके बारे में बहुत कुछ याद भी नहीं है. राहुल गांधी को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश होना था. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राहुल द्वारा दिए गए एक बयान के खिलाफ यहां पर मानहानि का केस दर्ज करवाया गया था, इसी मामले में राहुल गांधी की आज पेशी हुई. राहुल ने अपने एक संबोधन में ‘सारे मोदी चोर’ हैं कि बात कही थी.

राहुल गांधी की ओर से कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने अदालत में कहा है कि उन्होंने किसी समाज के लिए ये बात नहीं कही, बल्कि चुनाव के दौरान एक राजनीतिक कटाक्ष किया था. इस मामले में उन्हें ज्यादा याद नहीं है. कोर्ट की ओर से याचिकाकर्ता की उस मांग को ठुकरा दिया गया है, जिसमें कैमरामैन का बयान दर्ज कराने की बात कही गई थी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी. गुजरात बीजेपी के एक विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. सूरत से भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत अप्रैल 2019 में गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. एक हफ्ते पहले सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए एन दवे ने मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए गांधी को 24 जून को अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

विधायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि गांधी ने 2019 में एक चुनावी रैली में यह कहकर पूरे मोदी समुदाय की मानहानि की कि, ”सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे है?” कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को हुई चुनावी रैली में गांधी ने कथित तौर पर कहा था, ”नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी… इन सभी का एक ही उपनाम मोदी कैसे है ? सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे है?” राहुल गांधी ने कथित तौर पर जब यह टिप्पणी की थी तब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। इससे पहले गांधी अक्टूबर 2019 में अदालत में पेश हुए थे और उन्होंने इस टिप्पणी के लिए खुद को दोषी नहीं माना था.

आपको बता दें कि यह मामला राहुल की 2019 की चुनावी रैली में कथित टिप्पणी ‘सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है’ से जुड़ा है. 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक लोकसभा चुनाव रैली में राहुल ने कहा था- ‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी.. आखिर इन सभी का उपनाम मोदी क्यों है? सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है?’ राहुल गांधी की इस टिप्पणी ने काफी तूल पकड़ा था और जमकर राजनीतिक बवाल भी खड़ा हुआ था. इस टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर मोदी समाज का अपमान करने के आरोप लगे.

इसके बाद सूरत-पश्चिम से बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. विधायक पूर्णेश मोदी ने एक स्थानीय अदालत में राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था. आईपीसी की धारा 499 और 500 के उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया था. अपनी शिकायत में पूर्णेश मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता ने अपनी इस टिप्पणी से पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया.

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बीएच कपाड़िया ने इस मामले में बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी की शिकायत को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी को समन जारी किया था. जिसके बाद आज राहुल गांधी कोर्ट में पेशी के लिए सूरज पहुंच गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
JDU की नई कमेटी की हुई घोषणा, पूर्व मंत्रियों और नेताओं के साथ महिलाओं की दी गई जगह

JDU की नई कमेटी की हुई घोषणा, पूर्व मंत्रियों और नेताओं के साथ महिलाओं की दी गई जगह

यह डबल इंजन की सरकार का ‘विशेष पैकेज’:लालू यादव

यह डबल इंजन की सरकार का ‘विशेष पैकेज’:लालू यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend