ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के समय क्या होगा टूट का असर……….

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in जदयू, पटना, बिहार, भाजपा, लोजपा
0
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के समय क्या होगा टूट का असर……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रामविलास पासवान के निधन ने लोजपा की जड़ को हिला दिया है. ये बात अब खुलकर तब सामने आ गई जब चिराग पासवान के चाचा और हाजीपुर के सांसद पशुपति पारस ने लोजपा के चार सांसदों के साथ मिलकर अलग मोर्चा खोल दिया. बिहार विधानसभा में एनडीए से अलग होकर लड़ी लोजपा अब लड़खड़ा चुकी है. दूसरे दलों से नहीं अब खुद ही पार्टी में दोफाड़ हो चुका है. जिसके बाद चिराग के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो चुकी है. पार्टी के पांच सांसद चिराग से अलग हो चुके हैं और सबों ने पशुपति पारस को अपना नेता मान लिया है. जिसकी विधिवत घोषणा आज पशुपति पारस करेंगे. आइये जानते हैं आखिर क्या हो सकते हैं इसके मायने….

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के समय क्या होगा टूट का असर
राजनीतिक गलियारे की सबसे बड़ी खबर अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार है और ये कयास लगाये जाने शुरू हो चुके हैं कि केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में किन चेहरों को जगह मिलेगी. बिहार में एनडीए के घटक दलों को भी अपनी भागिदारी की उम्मीद है. इस बीच लोजपा में बड़ी टूट की खबर सामने आ गई है जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का मुद्दा अब दूसरी तरफ मुड़ चुका है. सहयोगी दल को मंत्रिमंडल में एक-एक सीट देने के फार्मूले के तहत लोजपा से भी किसी एक नेता को मंत्री बनाया जाएगा, ऐसा कयास लगाया जा रहा है. इस बीच अब चिराग की दावेदारी मुश्किल में घिर सकती है. देखना यह होगा कि क्या बीजेपी पशुपति पारस को मंत्रिमंडल में शामिल करती है या फिर चिराग को बिहार चुनाव में खुद को ‘मोदी का हनुमान’ बताते रहने का फायदा मिलेगा. या फिर जबतक लोजपा की सारी उलझनें खत्म नहीं हो जाती है तबतक इनमें से किसी चेहरे को अभी मोदी कैबिनेट में जगह नहीं दी जाती है.

RELATED POSTS

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

जदयू के विरोध में चिराग, जदयू ने ही मारी सेंध
बता दें कि लोजपा ने बिहार चुनाव के दौरान जदयू के विरोध को अपना चुनावी जरिया बनाया. चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहे. लेकिन पार्टी के विचार से अलग तब भी पशुपति पारस नीतीश कुमार की प्रशंसा करने से नहीं चूके थे. इस बीच अब जब पार्टी में दरार की बात सामने आई तो जदयू की भी इसमें बड़ी भूमिका होने की संभावना जताई जा रही है. पटना में दो दिन पहले जदयू सांसद ललन सिंह से पशुपति कुमार पारस की मुलाकात भी हुई थी. जदयू के एक और नेता काफी पहले से पशुपति पारस के संपर्क में थे.

पहले भी आई बंगले में दरार
गौरतलब है कि रामविलास पासवान का बंगले में पहले भी कई बार दरार आई लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह ढहने के कगार तक नहीं जाने दिया. सबसे बड़ी टूट 2005 में हुई थी जब लोजपा के 29 विधायक बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर आए थे. बहुमत किसी दल के पास नहीं था लेकिन लेाजपा विधायकों ने रामाश्रय प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जदयू का दामन थाम लिया था.

चिराग लेने लगे एकतरफा फैसला, दिल्ली पहुंचकर ऐसा बना प्लान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी के कई सांसद चिराग पासवान के एकतरफा फैसले से नाखुश रहने लगे. रविवार सुबह सुरजभान सिंह और पशुपति पारस दिल्ली गए. शाम में सुरजभान के भाई व लोजपा सांसद चंदन सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया. वहीं बांकी तीन सांसद पहले ही वहीं थे. जदयू के वरीय नेता व रामविलास के रिश्तेदार महेश्वर हजारी भी रविवार को दिल्ली में ही उपस्थित थे. पार्टी के पांच सांसदों ने अब नया खेमा खोल दिया है. लोकसभा अध्यक्ष को इसे लेकर पत्र भी सौंप दिया गया है.

देर रात मनाने का प्रयास चलता रहा
दूसरी तरफ पार्टी नेताओं ने बताया कि लोजपा में टूट की खबर आने के बाद दिल्ली स्थित चिराग पासवान के आवास पर देर रात तक बैठक हुई और असंतुष्टों को मनाने का प्रयास होता रहा. मालूम हो कि लोजपा केंद्र में एनडीए सरकार में शामिल है. वर्तमान में चिराग पासवान समेत इसके छह सांसद हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

Next Post
अडानी ग्रुप में 43500 करोड़ निवेश करने वाले 3 विदेशी फंडों के अकाउंट फ्रीज, शेयर धड़ाम

अडानी ग्रुप में 43500 करोड़ निवेश करने वाले 3 विदेशी फंडों के अकाउंट फ्रीज, शेयर धड़ाम

आईएसबीटी से ही होगा प्राइवेट और सरकारी बसों का परिचालन

आईएसबीटी से ही होगा प्राइवेट और सरकारी बसों का परिचालन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend