ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना अभियान में महिलाओं और युवाओं की हो सहभागिताः आरसीपी

UB India News by UB India News
June 14, 2021
in जदयू, पटना
0
कोरोना अभियान में महिलाओं और युवाओं की हो सहभागिताः आरसीपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज जदयू के १० प्रकोष्ठों के साथ बैठक में कहा कि अगर वे दल के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय देना चाहते हैं तो कोरोना को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। टीकाकरण को गति देने के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ–चढकर हिस्सा लें। संगठन की सफलता इसमें है कि सभी के बीच काम का बंटवारा हो और सब अपने हिस्से का काम अपना सौ प्रतिशत देकर पूरा करें। कोरोना से लडाई में आपकी सेवाभावना सबसे बडा हथियार है। इस कठिन समय में एकजुट होकर की गई जनता की सेवा न केवल आपको संतुष्टि देगी बल्कि इससे संगठन को भी नैतिक बल मिलेगा। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों को निर्देश दिया कि पार्टी के इस अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाकर ही कोरोना को जड से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठों के साथ चरणबद्ध तरीके से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में धनजी प्रसाद‚ उपेन्द्र कुमार विभूति‚ अशोक कुमार वर्मा‚ वासुदेव प्रसाद‚ कन्हैया सिंह‚ विपिन कुमार सिंह‚ नन्दकिशोर कुशवाहा‚ मनोज कुमार‚ सुनील भारती‚ कुमार विमलेन्दु‚ विजय कुमार शर्मा‚ सर्वजीत कुशवाहा उर्फ पप्पू कुशवाहा‚ सन्नी पटेल‚ धीरज पांडेय एवं सुभाष प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

आरसीपी के नेतृत्व में चलेगा पार्टी की मजबूती का अभियानः कुशवाहा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पार्टी की मजबूती को लेकर सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कार्यालय में रविवार को अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने की। इसमें पार्टी के प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिले से लेकर पंचायत तक पाटी को मजबूती प्रदान करने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की देखरेख में ठोस रणनीति बनाई गई है। इसके तहत पार्टी के जनहित संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। पार्टी की ठोस रणनीति के तहत जन–जन से संवाद स्थापित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को सलाह दी गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी तालमेल बनाकर‚ प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यक्रम की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे। सरकार के विकास कार्यक्रमों से वंचित लोगों की पहचान कर उन्हें भी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ पार्टी के पदाधिकारियों को कोविड–१९ टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को लेकर भी सहयोग करने की सलाह दी गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि यदि पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ कोविड–१९ टीकाकरण में तेजी लाई जाए तो कोरोना महामारी का पूरी तरीके से खात्मा किया जा सकता है।

RELATED POSTS

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

Next Post
क्लाइमेट इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा बिहार

क्लाइमेट इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा बिहार

भाजपा का चल रहा मौन कार्यक्रम‚ केंद्रीय नेता भर रहे जोश

भाजपा का चल रहा मौन कार्यक्रम‚ केंद्रीय नेता भर रहे जोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend